IND vs NZ: पहले वनडे के लिए तैयार टीम इंडिया, इन बदलावों के साथ उतर सकते हैं कप्तान गिल

IND vs NZ 1st ODI Playing 11: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबलों के बाद अब दोनों टीमें 5 मैचों की वनडे सीरीज (IND vs NZ ODI Series 2026) के पहले मुकाबले के लिए आमने-सामने आने को तैयार हैं।

सीरीज का पहला मैच कल यानी 4 नवंबर 2026 को ऑकलैंड के ऐतिहासिक ईडन पार्क (Eden Park) में खेला जाएगा। कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में शानदार शुरुआत करना चाहेगी।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन?

न्यूजीलैंड की चुनौतीपूर्ण पिचों और कंडीशंस को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव करने पर विचार कर रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को इस मैच में जगह मिलने की पूरी संभावना है, वहीं सीनियर खिलाड़ियों की वापसी से बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी।

 कप्तान शुभमन गिल के साथ अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे। नंबर 3 पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का उतरना पूरी तरह तय है।

नंबर 4 की पोजीशन पर श्रेयस अय्यर की वापसी हो सकती है, जो उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। इसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल नंबर 5 पर मोर्चा संभालेंगे।

टीम में ऑलराउंडर के तौर पर नीतीश कुमार रेड्डी (जो केवल पहले वनडे के लिए उपलब्ध हैं), अक्षर पटेल और नमन धीर को शामिल किया जा सकता है, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन और पेस का विकल्प देंगे।

स्पिन विभाग की कमान अनुभवी कुलदीप यादव के हाथ में होगी, जबकि तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज के साथ अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने की प्रबल संभावना है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (India Predicted Playing XI)

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़े-IPL 2027: प्रीति जिंटा की PBKS से जुड़ेंगे हार्दिक पंड्या? बदले में MI को मिलेंगे ये दो स्टार्स

कीवी टीम की मुश्किलें

दूसरी ओर, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम चोट की समस्याओं से जूझ रही है। रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन जैसे अहम खिलाड़ी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जिससे कप्तान मिचेल सेंटनर के सामने प्लेइंग इलेवन का सही संयोजन तैयार करने की चुनौती है। ईडन पार्क की छोटी बाउंड्री और तेज गेंदबाजों के मुफीद पिच पर दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है।

ये भी पढ़े-मैदान पर नहीं दिखेगा मैक्सवेल का जलवा, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया रिटायरमेंट

Back to top button