दिवाली पर योगी सरकार का तोहफा, पात्र परिवारों को मिलेगा मुफ्त LPG सिलेंडर

UP Ujjwala Yojana Free Cylinder: त्यौहारों के मौसम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने राज्य के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को एक बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है। राज्य सरकार ने ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ (PMUY) के तहत प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक लाभार्थी परिवारों के लिए मुफ्त एलपीजी (LPG) सिलेंडर रिफिल की व्यवस्था लागू कर दी है।

इस योजना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री ने 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का सब्सिडी पैकेज जारी कर दिया है।

बैंक खातों में सीधे पहुंचेगी सब्सिडी

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही इस सुविधा का लाभ उन्हीं उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा, जिनका बैंक खाता उनके आधार (Aadhaar) से लिंक है और जिनका ई-केवाईसी (e-KYC) सत्यापन पूरा हो चुका है। योजना की प्रक्रिया के अनुसार, पहले चरण में लाभार्थी अपने नजदीकी गैस एजेंसी से तय कीमत पर रिफिल सिलेंडर प्राप्त करेंगे और फिर राज्य सरकार द्वारा तय की गई रिफिल सब्सिडी की पूरी राशि सीधे उनके बैंक खातों में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी।

ये भी पढ़े-UP में BJP का ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान, CM योगी आज लखनऊ में करेंगे पदयात्रा

दो चरणों में मिलेगा मुफ्त सिलेंडर का लाभ

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा मंजूर की गई इस व्यवस्था के अनुसार, पात्र उज्ज्वला लाभार्थियों को वर्ष में दो बार मुफ्त सिलेंडर रिफिल की सुविधा प्रदान की जा रही है। पहला मुफ्त रिफिल त्यौहारों के सीजन यानी अक्टूबर से दिसंबर 2026 (दिवाली) के दौरान उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, दूसरा मुफ्त रिफिल जनवरी से मार्च 2027 के बीच होली के अवसर पर दिया जाएगा।

ये भी पढ़े-UP News: अवैध खनन रोकने गई टीम पर दबंगों का हमला, नायब तहसीलदार का टूटा पैर

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को पारंपरिक चूल्हे के जहरीले धुएं से मुक्ति दिलाना और उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाना है। स्वच्छ ईंधन के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई इस योजना से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को सीधा फायदा मिल रहा है। सरकार के इस कदम से राज्य भर की 1.89 करोड़ से अधिक महिलाओं और उनके परिवारों में त्यौहार की खुशियां और बढ़ गई हैं।

ये भी पढ़े-बांदा में OP राजभर का ‘दबंग’ अंदाज; कहा- ‘देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं’

Back to top button