
Stock Market: धनतेरस पर शेयर बाजार में नहीं बरसा धन, बाजार की फ्लैट शुरुआत
Stock Market Update: पिछले दिनों की लगातार शानदार तेजी के बाद, अमेरिकी और एशियाई बाजारों में आई तेज गिरावट के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला।
बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 79,310.01 से 103.65 अंक यानी 0.13 प्रतिशत चढ़कर 79,413.66 पर खुला। हालांकि कुछ ही समय बाद इसमें और गिरावट दर्ज की गई और यह 293.95 अंक यानी 0.37 प्रतिशत गिरकर 79,016.05 के दिन के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया।
अमेरिकी बाजार में भूचाल
धनतेरस से ठीक पहले अमेरिकी शेयर बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के वैल्यूएशन और डेटा-सेंटर के खर्चों को लेकर पैदा हुई आशंकाओं के चलते बड़ा भूचाल आया। वॉल स्ट्रीट पर निवेशकों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिससे अमेरिकी टेक शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली।
प्रसिद्ध टेक दिग्गज एनविया (Nvidia) के शेयरों में 9 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि नैस्डैक 100 (Nasdaq 100) सूचकांक में करीब 6 प्रतिशत से अधिक की बड़ी टूट आई। अमेरिकी बाजारों में आई इस ऐतिहासिक गिरावट के कारण ग्लोबल मार्केट से कुल 2.3 ट्रिलियन डॉलर की बाजार पूंजी साफ हो गई।
एशियाई बाजारों में बिकवाली का असर
अमेकिी बाजारों के इस भारी क्रैश का सीधा असर एशियाई शेयर बाजारों पर भी पड़ा। चिपमेकिंग कंपनियों में बिकवाली के कारण दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) सूचकांक शुरुआती कारोबार में 8.8 प्रतिशत तक लुढ़क गया, जिसके चलते वहां सर्किट ब्रेकर तक लगाना पड़ा। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स और एसके हाइनिक्स के शेयरों में 9 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। इसके अलावा जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) भी 6.2 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आया।
धनतेरस पर दलाल स्ट्रीट पर दिखा दम
वैश्विक बाजारों के इस भारी दबाव के बीच दलाल स्ट्रीट पर धनतेरस का दिन निवेशकों के लिए राहत भरा साबित हुआ। शुरुआती सत्र में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ खुले थे और इंट्रा-डे कारोबार में गोता भी लगाया। हालांकि, निचले स्तरों पर निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) द्वारा की गई भारी लिवाली (Buying) के चलते बाजार ने जबरदस्त यू-टर्न लिया।
सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार वापसी
सुबह के सत्र में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 590 अंकों से अधिक की छलांग लगाकर 79,900 के करीब पहुंच गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 भी 24,600 के महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए हरे निशान में मजबूत कारोबार करने लगा।
IT शेयरों ने चौंकाया
अमेरिका समेत अन्य प्रमुख बाजारों में जहां आईटी शेयरों का सबसे बुरा हाल देखा गया, वहीं भारतीय बाजार में इसके उलट देखा गया। वहीं, निफ्टी आईटी ने इस रुझान के उलट प्रदर्शन किया और इसमें लगभग 2 प्रतिशत की तेजी आई। 30 शेयरों वाले सेंसेक्स पैक इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा के शेयरों में 2 फीसदी तक का उछाल देखा गया।
निफ्टी मिड-स्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम, प्राइवेट बैंक और मीडिया सेक्टर भी हरे निशान में कारोबार करते दिखे।
सेक्टर के हिसाब से देखें तो, निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा 2 प्रतिशत की गिरावट आई, इसके बाद निफ्टी रियल्टी में 1.56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं निफ्टी केमिकल्स, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी ऑटो में 1.34 प्रतिशत तक की गिरावट आई।
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि दिवाली और धनतेरस के पावन पर्व पर घरेलू निवेशकों का उत्साह और मजबूत कंज्यूमर सेंटीमेंट इस बात का गवाह है कि भारतीय बाजार वैश्विक बिकवाली के झटकों को झेलने के लिए पूरी तरह सक्षम है।





