गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस की छुट्टी की तारीख बदली, इस दिन रहेगा अवकाश

UP Government Holiday 2026: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में एक महत्वपूर्ण संशोधन किया है। सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर पहले उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 24 नवंबर को अवकाश निर्धारित किया गया था, जिसे अब संशोधित कर दिया गया है।

शासन के नए आदेश के अनुसार, अब इस दिन यानी 24 नवंबर के स्थान पर 14 दिसंबर 2026 (सोमवार) को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

विभाग ने जारी की आधिकारिक विज्ञप्ति

इस संबंध में उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कार्यकारी आदेश (Executive Order) के तहत गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर पूर्व में घोषित 24 नवंबर के अवकाश को संशोधित करते हुए अब 14 दिसंबर 2026 को अवकाश मान्य किया गया है। 14 दिसंबर को सप्ताह का सोमवार दिन पड़ रहा है, जिस दिन राज्यभर के सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और कोषागार बंद रहेंगे।

Image

ये भी पढ़े- Chhath Mahaparva श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता:A.K. Sharma

अन्य छुट्टियों में कोई बदलाव नहीं

शासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश की तारीख में किया गया यह संशोधन केवल गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस से ही संबंधित है। सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा पूर्व में जारी वर्ष 2026 की मूल अवकाश सूची के बाकी सभी आदेश और तिथियां यथावत लागू रहेंगी। यानी इसके अलावा अन्य किसी भी त्योहार या जयंती की छुट्टियों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े-UP में पूर्व Voter, जिनका वर्तमान Electoral Roll में नाम नहीं है, वह भरें Farm-6:Navdeep Rinwa

Back to top button