Kiara Advani: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) हाल ही में मशहूर चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9‘ के काउच पर नजर आए। शो के दौरान इस स्टार कपल ने अपनी शादी, पर्सनल लाइफ और करियर से जुड़े कई दिलचस्प खुलासों पर खुलकर बात की।
कियारा आडवाणी ने अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) में साउथ सुपरस्टार यश (Yash) के साथ दिए गए इंटिमेट सीन्स पर हुई ट्रोलिंग पर आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
कियारा ने कही यह बात
फिल्म ‘टॉक्सिक’ के गानों और दृश्यों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर द्वारा की गई आलोचना और अभिनेत्री के विवाहित होने तथा मातृत्व को लेकर उठाए गए सवालों के बारे में जब शो के होस्ट करण जौहर ने चर्चा की, तो कियारा ने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्रतिक्रिया का खुलासा किया। कियारा ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर उनके पति सिद्धार्थ पूरी तरह से शांत और बेपरवाह रहे।
उन्होंने कहा, “मैं उनकी ही एनर्जी से मोटिवेट हुई, क्योंकि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने कभी इस मुद्दे पर मुझसे बात तक नहीं की। हमारे बीच इस बारे में कभी कोई चर्चा ही नहीं हुई। यह बात न तो उन्हें प्रभावित कर पाई और न ही वे इससे परेशान हुए।”
समाज की दोहरी मानसिकता पर निशाना
ऐक्ट्रेस ने आगे कहा कि इस तरह की आलोचनाएं इंडस्ट्री में नई नहीं हैं और दशकों से कई दिग्गज अभिनेत्रियां इसका सामना करती आई हैं। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी महान अभिनेत्रियों ने भी अपने करियर में इस तरह के दोहरे मानदंडों का सामना किया है।
जब इंटरनेट पर इस तरह की बातें चल रही थीं, तब उन्होंने खुद को स्पष्टीकरण देने की आवश्यकता महसूस नहीं की, क्योंकि सोशल मीडिया पर ही कई समझदार लोगों ने इस तरह की टिप्पणियों और दोहरी मानसिकता (Hypocrisy) का कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया था।
बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी बात
शो के दौरान कियारा ने यश के साथ अपनी इस मचअवेटेड फिल्म के बॉक्स ऑफिस परिणाम पर भी दुख जताया। उन्होंने स्वीकार किया कि बंपर ओपनिंग मिलने के बावजूद फिल्म जिस तरह से उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई, वह पूरी टीम के लिए काफी दिल तोड़ने वाला और मुश्किल दौर था।
हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर इस तरह का अलग किरदार निभाने के लिए उन्हें दर्शकों और समीक्षकों से जो सराहना मिली, वह उनके अभिनय सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगी।
ये भी पढ़े-दुल्हन बनीं SRH की मालकिन काव्या मारन, रजनीकांत और MK स्टालिन बने खास मेहमान