
Punjab Elections 2027: AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 31 उम्मीदवारों को मिला टिकट
Chandigarh: Punjab में आगामी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 31 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। दूसरी सूची में सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं, पार्टी ने इस बार कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं।
इनमें अनमोल गगन मान, कुंवर विजय प्रताप, लालजीत भुल्लर, रमन अरोड़ा और चरणजीत सिंह के नाम शामिल हैं। इन नेताओं को दूसरी सूची में जगह नहीं मिली है। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया था। अब दूसरी सूची के 31 नामों के साथ पार्टी अब तक कुल 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।





