Varun Dhawan के हाथ लगी YRF की पहली हॉरर फिल्म, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

Varun Dhawan YRF Horror Movie: देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस में से एक यश राज फिल्म्स (YRF) ने अब एक बिल्कुल नए जॉनर में कदम रखने का फैसला किया है। YRF अपने बैनर तले पहली बार बड़े पर्दे पर एक हॉरर फिल्म (Horror Movie) का निर्माण करने जा रहा है, जिसकी कमान लोकप्रिय अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) संभालेंगे।

इस बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को लेकर निर्माताओं ने इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।

इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्म इंडस्ट्री के गलियारों से मिल रही जानकारी के अनुसार, यश राज फिल्म्स की इस पहली हॉरर फीचर फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 31 मार्च 2028 को रिलीज किया जाएगा। स्टूडियो के प्रमुख आदित्य चोपड़ा के मार्गदर्शन और वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी के निर्माण में बनने वाली यह फिल्म अपनी भव्यता और अनोखे डर के अनुभव के लिए जानी जाएगी। हालांकि अभी फिल्म के शीर्षक (Title) और कहानी के प्लॉट को गुप्त रखा गया है, लेकिन इसकी रिलीज डेट सामने आने के बाद से ही फैंस में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

अभय पन्नू संभालेंगे निर्देशन

इस फिल्म के जरिए निर्देशक अभय पन्नू (Abhay Pannu) फीचर फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में अपना धमाकेदार पदार्पण करने जा रहे हैं। अभय पन्नू इससे पहले चर्चित और प्रशंसित वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ (Rocket Boys) का निर्देशन कर चुके हैं, जिसे दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। वे इस फिल्म के निर्देशक होने के साथ-साथ इसकी पटकथा (Screenplay) भी खुद लिख रहे हैं। वाईआरएफ की यह पहली हॉरर फिल्म पारंपरिक जॉनर से हटकर एक नए और इमर्सिव सिनेमाई अनुभव के रूप में पेश की जाएगी।

ये भी पढ़े-बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का तूफान, 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

YRF के साथ वरुण का दूसरा प्रोजेक्ट

अभिनेता वरुण धवन के लिए यह फिल्म यश राज बैनर के साथ उनका दूसरा बड़ा सहयोग होगी। इससे पहले दोनों ने साल 2018 में आई फिल्म ‘सुई धागा: मेड इन इंडिया’ में साथ काम किया था, जिसमें अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में थीं।

हालांकि वरुण धवन ने हॉरर-कॉमेडी जॉनर में पहले भी काम किया है, लेकिन विशुद्ध हॉरर जॉनर में उनकी यह पहली बड़ी थियेट्रिकल फिल्म होगी, जो उनके अभिनय के एक नए और रोमांचक पहलू को पर्दे पर लाएगी।

ये भी पढ़े-मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Back to top button