
PM Modi के नेतृत्व में Bharat में Fuel के Price घटे:Hardeep Singh Puri
Global Fuel Supply से जुड़ी बाधाएं अब भी बरकरार:Puri
Puri Modi Delhi: Union Minister for Petroleum and Natural Gas Hardeep Singh Puri ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ने NDA के नेतृत्व में बीते चार वर्षों में देश में ईंधन के दामों में कटौती हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत में पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कमी किए जाने के कारण बीते चार वर्षों में देश में ईंधन की कीमतों में कमी देखने को मिली है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने नवंबर 2021, मई 2022 और मार्च 2026 में एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी। इसका उद्देश्य ईंधन को सभी लोगों की पहुंच में बनाए रखना था। वैश्विक ईंधन आपूर्ति से जुड़ी बाधाएं बनी हुई हैं। होर्मुज स्ट्रेट को खोलने को लेकर अमेरिका, ईरान और खाड़ी के देशों के बीच बातचीत चल रही है। हम इसे प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में तेल की प्रवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी।
कार्यक्रम में बोलते हुए पुरी ने कहा कि 28 फरवरी को ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के बंद होने से पैदा हुई रुकावटों से निपटने में भारत कामयाब रहा। इसके लिए सरकार ने आपसी तालमेल के साथ कदम उठाए, घरेलू उत्पादन बढ़ाया और आपूर्तिकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा। इस रुकावट ने शिपिंग के एक अहम रास्ते को बाधित कर दिया है, जिससे दुनिया भर में होने वाली ऊर्जा आपूर्ति का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा आता है। उन्होंने चेतावनी दी कि स्थिति अभी पूरी तरह से सामान्य नहीं हुई है।





