Bird flu से बचाव के लिए स्वदेशी Vaccine देश को समर्पित:Shivraj Singh Chouhan

देशवासियों Bird flu से अब डरने की जरूरत नहीं:Union Minister

Bird flu Vaccin Delhi: Union Minister Shivraj Singh Chouhan ने बर्ड फ्लू के प्रकोप से बचाने वाली स्‍वदेशी वैक्‍सीन बनने पर खुशी जाहिर की है। उन्‍होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बनी पूर्णतः स्वदेशी वैक्सीन आज देश को समर्पित की जा रही है। इस वैक्‍सीन को भारतीय अनुसंधान परिषद के निसाद संस्‍थान के द्वारा बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज ने  सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए इस वैक्‍सीन के बारे में जानकारी दी।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर एक पोस्‍ट में देशवासियों को संबोधित करते हुए लिखा कि प्रिय बहनों और भाइयों, एक खुशखबरी आपको दे रहा हूं। बर्ड फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जो यदि फैल जाए तो भारी नुकसान करती है। बड़ी संख्या में मुर्गियां तो मारी जाती ही हैं, लेकिन मुर्गियों से इंसानों में भी इस बीमारी के फैलने का खतरा रहता है और अब तक 500 बार बर्ड फ्लू का प्रकोप हमारे देश में हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि लेकिन अब डरने की बात नहीं है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के निसाद संस्थान ने एक ऐसी स्वदेशी वैक्सीन बना ली है, जो मुर्गियों को अगर लग गई तो बर्ड फ्लू रोग से वे बच पाएंगी और केवल मुर्गियां नहीं बचेंगी, मुर्गियों के बचने के साथ-साथ इंसानों में भी यह बीमारी नहीं फैलेगी और जो इस महामारी के कारण नुकसान होता है। उस नुकसान से बचा जा सकेगा। 20 नवंबर को यह पूर्णतः स्वदेशी वैक्सीन जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से बनी है, देश को समर्पित की जा रही है।

Back to top button