
Stock Market: पहले उछाल फिर लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी लाल
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को मजबूत शुरुआत के कुछ ही मिनटों बाद लाल निशान में आ गए। दिन के उच्च स्तर से सेंसेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी भी महत्वपूर्ण स्तर से नीचे चला गया। सेंसेक्स 146.26 अंक (0.17%) गिरकर 83,773.45 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 71.05 अंक (0.28%) गिरकर 25,729.55 अंक पर पहुंच गया।
बैंकिंग शेयरों में भी मिला-जुला रुझान दिखा। बाजार का क्षेत्रीय हाल काफी हद तक सकारात्मक रहा। अधिकांश सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।
टॉप गेनर्स एण्ड लूजर्स
शुरुआती कारोबार में तेजी आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में देखी जा रही थी। सूचकांकों में निफ्टी आईटी और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल टॉप गेनर्स थे। इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी कंजप्शन, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी इन्फ्रा हरे निशान में थे।
इसके अलावा निफ्टी मेटल, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी पीएसई, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी ऑयल एंड गैस लाल निशान में थे।
सेंसेक्स पैक में टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाइटन, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, बीईएल, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, और एलएंडटी गेनर्स थे। टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, एनटीपीसी, ट्रेंट, एमएंडएम और पावर ग्रिड लूजर्स थे।
एशियाई मार्केट
एशियाई मार्केट ने सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ की। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2.34% नीचे रहा, जबकि स्मॉल-कैप कोस्डैक सपाट रहा। सार्वजनिक अवकाश के कारण जापान के मार्केट बंद रहे।
कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड ऑयल 91.83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 0.5% गिरकर 82.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शुक्रवार को तीनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट के बाद, सोमवार सुबह अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स में वापसी देखने को मिली। S&P 500 फ्यूचर्स में 2% और नैस्डैक-100 फ्यूचर्स में 2.8% की तेजी आई। डाउ जोंस फ्यूचर्स 1.4% ऊपर रहा।
शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। S&P 500 सूचकांक 3.7% गिरकर 6,910.50 अंकों पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 5.28% गिरकर 22,617.73 अंकों पर आ गया।





