नवरात्र स्पेशल: बिना प्याज-लहसुन के बनाएं दही के आलू, सब कह उठेंगे वाह!

dahi ke aloo

नवरात्र के फलाहार में प्याज और लहसुन का प्रयोग वर्जित होता है। ऐसे में बिना प्याज-लहसुन के किसी सब्जी की ग्रेवी बनाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आज हम आपको बिना प्याज, लहसुन के दही के आलू की एक ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं जो सभी को खूब पसंद आएगी।

ये दही के आलू बिना प्याज, लहसुन और टमाटर के भी बनाए जा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ दही और आलू की जरूरत है। इसे रोटी और पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है।

आइए, जानते हैं दही के आलू की रेसिपी।

कैसे करें तैयारी

दही के आलू बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू को उबालने के लिए रख दें।

तब तक दही को एक बर्तन में निकाल कर रखें।

फिर दही को ग्राइंडर की मदद से फेट लें।

इसमें आपको थोड़ा पानी डालने की जरूरत होगी।

इसी दही में आप हींग मिला दें और साइड में रखें।

तब तक उबले आलू को छील कर रखें।

दही के आलू बनाने की विधि

पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। अब इसमें जीरा और साबुत लाल मिर्च डालें।

इसे चटकने दें और तब तक एक कटोरी में सभी मसाले लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर मिलाएं थोड़ा सा पानी मिक्स करें और कढ़ाई में डाल दें।

अच्छे से चलाएं और अब इसमें आलू को हाथ से तोड़ते हुए मिलाएं। इसे अच्छे से चलाएं।

अब जब मसाला आलू में अच्छे से मिक्स हो जाए तो धीरे-धीरे चलाते हुए दही मिलाएं।

अब जब तक दही में उबाल न आए तब तक इसे चलाते रहें।

जब दही में उबाल आ जाए तो इसमें नमक और गरम मसाला मिक्स करें।

हरी धनिया से गार्निश करके सर्व करें।    

Leave a Reply

Back to top button