T-20 WC: भारत का रिकॉर्ड शानदार, लेकिन श्रीलंका का और भी बेहतर

t20 world cup-2021

दुबई। टी-20 वर्ल्डकप 2021 में बड़ी टीमों के मैच 23 अक्तूबर से शुरु होंगे। टीम इंडिया अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्तूबर को खेलेगी। क्रिकेट के कई दिग्गज भारतीय टीम को कप का प्रबल दावेदार मान रहे हैं।

इस टूर्नामेंट में भारत का रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन श्रीलंका का रिकॉर्ड भारत से भी बेहतर है, हालांकि इस बार श्रीलंका को मुख्य राउंड तक पहुंचने के लिए क्वालीफायर मैच खेलने पड़ रहे हैं।

टूर्नामेंट में श्रीलंका का रिकॉर्ड सभी टीमों से बेहतर है। साल 2014 में भारत को हराकर श्रीलंका यह टूर्नामेंट भी जीत चुकी है।

टी-20 वर्ल्डकप में श्रीलंका ने सबसे ज्यादा मैच जीते

टी-20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा 35 मैच श्रीलंका ने खेले हैं और सबसे ज्यादा 22 मैच जीते भी हैं। भारतीय टीम इस सूची में दूसरे नंबर पर है। भारत ने 33 मैच खेले हैं और 20 में जीत हासिल की है।

श्रीलंका का जीत का औसत भी बाकी सभी टीमों से बेहतर है। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका ने 64.28 फीसदी मैच जीते हैं, जबकि भारत ने 64.06 फीसदी मैच जीते हैं।

टी-20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है। पाक टीम ने 34 मैच खेले हैं, लेकिन वह सिर्फ 19 मैच ही जीत पाया है।  

टी-20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें 

टीम    मैच   जीते   हारे   जीत का औसत (%)

श्रीलंका  35   22   12      64.28

भारत   33   20   11      64.06

पाकिस्तान 34  19   14      57.29

साउथ अफ्रीका 30 18   12       60.00

वेस्ट इंडीज  31 17   12      58.33

टी-20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ी जीत भी श्रीलंका के नाम

टी-20 वर्ल्डकप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत भी श्रीलंका के नाम है। श्रीलंका ने साल 2007 में ही केन्या की टीम को 172 रनों से हराया था।

इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाए थे और केन्या की टीम को सिर्फ 88 रनों पर समेट दिया था।

रनों के लिहाज से टी-20 वर्ल्डकप की सबसे बड़ी जीत

टीम    जीत का अंतर   साल    विपक्षी टीम विजेता टीम का स्कोर

श्रीलंका  172 रन         2007 केन्या         260-6

 SA  130 रन   2009 स्कॉटलैंड       211-5

इंग्लैंड  116 रन  2012 अफगानिस्तान   196-5

भारत   90 रन 2012  इंग्लैंड        170-4

वेस्ट इंडीज 84 रन 2014       पाकिस्तान       166-6

सबसे छोटी जीत की सूची में भारत का नाम दो बार

टी-20 वर्ल्डकप में सबसे छोटी जीत के मामले में भारत का नाम दो बार आता है। भारतीय टीम ने दो बार सिर्फ एक अंतर से मैच अपने नाम किया है।

रनों के लिहाज से सबसे छोटी जीत

टीम    जीत का अंतर   साल विपक्षी टीम  विजेता टीम का स्कोर

SA      1 रन        2009  न्यूजीलैंड     128-7

न्यूजीलैंड       1 रन         2010 पाकिस्तान    133-7

भारत   1 रन        2012   SA        152-6

भारत   1 रन        2016   बांग्लादेश   146-7

SA    2 रन       2014    न्यूजीलैंड          168-8

Back to top button