बिहार चुनाव: सीएम योगी की हुंकार, हराम हो गई इमरान खान की नींद

बिहार चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक हैं योगी आदित्यनाथ  

अरेराज (पूर्वी चंपारण)। बिहार चुनाव में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हुंकार जारी है। पूर्वी चंपारण के अरेराज में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम देखकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की नींद हराम हो गयी है।

उन्होंने कहा पीएम मोदी ने पहले कार्यकाल में गरीब कल्याण के लिए काम किया तो दूसरे में देश के उत्थान के लिए। अब वह देश के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस ने कश्मीर से हमारा अधिकार छीन लिया था परन्तु मोदी जी ने धारा 370 हटाकर हमें हमारा अधिकार दे दिया। अब अन्य देशों की तरह हम कश्मीर में भी जमीन खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें

बिहार चुनाव: पीएम मोदी का लालू पर हमला, बोले-पैसा हजम परियोजना खत्म

मुख्यमंत्री योगी अरेराज के सोमेश्वर उच्च विद्यालय में गोविंदगंज विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुनील मणि तिवारी के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि देश में अपराधवाद के लिए कोई जगह नहीं है। पन्द्रह वर्षों तक नौजवानों के प्रतिभा को रौंदने वाली राजद अब रोजगार का एक नया बहाना लेकर आयी है।

राजद ने तो जानवरों के चारा को भी हजम कर लिया था। अपराधी व माफियों का बोलबाला था। फिर से उसे नहीं पनपने देना है।

यह भी पढ़ें

जाति मज़हब से ऊपर उठकर भाजपा सरकार ने किया सबका विकास: योगी आदित्यनाथ

जिस तरह यूपी में अपराध व माफियाओं का सफाया हो गया। उसी तरह बिहार में भी इनका सफाया हो रहा है। जो बचे है, उनकी भी बारी आयेगी।

राजनीति में अच्छे चरित्र के लोगों को आनी चाहिए। वंशबाद की राजनीति को समाप्त कर देना चाहिए। जातिवाद व मजहब की राजनीति ने देश के विकास को रोक दिया था। उसे फिर से पनपने नहीं देना है।

इससे पहले गोरियाकोठी (सिवान) में उन्होंने तेजस्वी और महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नीतीश सरकार के काम भी गिनाए।

यह भी पढ़ें

उप्र रास चुनाव: सपा ने चल दी चाल, बसपा को लगा झटका

उन्होंने कहा कि आज से 15 साल से पहले बिहार का युवा अपनी पहचान छुपाने के लिए मजबूर था।

ऐसा संकट पैदा करने वाले लोग आज बिहार में फिर से रोजगार का लॉलीपॉप दिखाकर युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। इनके लालच में बिहार के युवाओं को नहीं आना चाहिए।

आदतें जल्दी जाती नहीं है। भ्रष्टाचार का टैग लगा है उनपर, वो उनमें से जाएगा नहीं। चुनाव में हमको यह देखना होगा। जातिवाद की राजनीति ने बिहार को पीछे करने का काम किया।

सीवान में रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान का प्रधानमंत्री इमरान खान दुनिया में भीख मांगता फिरता है भारत से बचा लो।

उन्होंने कहा यह है न्यू भारत। यह है भारत के युवाओं का शौर्य। कांग्रेस ने तो देश में आतंकवाद नक्सलवाद को बढ़ावा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button