
Kalki 2898 AD: पंजाबी लिरिक्स पर झूमे प्रभास, रिलीज हुआ ‘भैरव एंथम’ का वीडियो सॉन्ग
Bhairava Anthem Song: मेकर्स ने फाइनली आज दिलजीत दोसांझ और दीपक ब्लू की आवाज में ‘कल्कि 2898 एडी’ के सॉन्ग ‘भैरव एंथम‘ का वीडियो रिलीज कर दिया है।
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित ‘कल्कि 2898 AD’ एक मल्टी स्टारर फिल्म है। प्रभास, दीपिका पदुकोण, कमल हासन और अमिताभ बच्चन की मच अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ का ‘भैरव एंथम’ रिलीज हो चुका है। इसे मशहूर पंजाबी और बॉलीवुड गायक दिलजीत दोसांझ ने आवाज दी है। यह गाना दिलजीत दोसांझ ने हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी गाया है।
भैरव एंथम’ का वीडियो हुआ रिलीज
‘भैरव एंथम’ सॉन्ग संतोष नारायणन द्वारा कंपोज है, दिलचस्प बात ये है कि इस जोश भर देने वाले सॉन्ग को दिलजीत दोसांझ और दीपक ब्लू ने अपनी आवाज दी है और पंजाबी और तेलुगु लिरिक्स का एक्सपेरिमेंटल मिक्स किया है. बता दें कि प्रभास और दिलजीत दोसांझ ने पहली बार नाग अश्विन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी के गाने “भैरव एंथम” के लिए कोलैबोरेट किया गै. दिलजीत ने ट्रैक में अपना खुद का पंजाबी फ्लेवर एड किया है।
27 जून को रिलीज होगी फिल्म
यह फिल्म रिलीज के मुआने पर खड़ी है। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। बता दें कि 600 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म सिनेमाघरों में 27 जून को दस्तक देगी। इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
प्रभास की मुख्य भूमिका वाली फिल्म कल्कि 2898 AD में कमल हासन विलेन के रोल में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. इसमें अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की झलक ने भी फैंस को इंप्रेस किया है। फिल्म का हिस्सा बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी हैं।





