
‘जवान’ के डायरेक्टर एटली की नई फिल्म में Salman Khan की एंट्री!
Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म सिकंदर को लेकर फैंस के बीच बज़ बना हुआ है और इसी बीच खबर है कि भाईजान के हिस्से में डायरेक्टर एटली की एक फिल्म आ गई है जिन्होंने शाहरुख खान को ‘जवान’ दी थी।
बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान और एटली की जोड़ी ने वो कमाल कर दिखाया जिसकी इंडस्ट्री को बहुत जरूरत थी। और अब बारी है बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की। उन्होंने अपने करियर में कई सारी सुपरहिट्स फिल्मे दी हैं। जितनी हिट्स उन्होंने अपने पिछले एक दशक में दी हैं उतनी शायद की किसी और एक्टर ने दी हों। बॉलीवुड सुपरस्टार ने अब साउथ की तरफ अपना रुख कर लिया है। इसे लेकर पहले से ही खबरें आ रही थीं ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान जल्द ही साउथ डायरेक्टर एटली के साथ हाथ मिला रहे हैं। दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट पर अपडेट आया है।
एटली और सलमान ने मिलाया हाथ
तेलुगू 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और एटली के बीच बात हो चुकी है और अब किसी भी दिन इस प्रोजेक्ट का अनाउंसमेंट किया जा सकता है। सलमान खान ने इस प्रोजेक्ट पर हामी भर दी है और एटली फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। संभावना है कि इस फिल्म का प्रोडक्शन सन पिक्चर्स के हाथों में रहेगा और सलमान खान को इस फिल्म के लिए भारी-भरकम रकम ऑफर की गई है। हालांकि इन बातों का मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया जाना अभी बाकी है।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर है उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ जिसमें फिर एक बार भाईजान एक्शन की लहर लाते दिखेंगे। इसके अलावा सलमान खान और शाहरुख खान को एक दूसरे के अपोजिट लाकर मेकर्स सबसे बड़ा धमाका करने के मूड में हैं। सलमान खान का टाइगर यूनिवर्स और पठान यूनिवर्स एक दूसरे के साथ कंपाइल पहले ही किया जा चुका है और अब बीच में वॉर फिल्म के सेकेंड पार्ट के बाद मेकर्स टाइगर वर्सेज पठान का अनाउंसमेंट कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह बहुत बड़ी फिल्म होगी।





