
आज एक-दूजे के होंगे अनंत-राधिका… इस शुभ घड़ी में होगा विवाह
Anant Radhika Wedding: दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा हर जगह हो रही है। वो शुभ घड़ी आ गई जिसका सबको इंतज़ार था, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में सितारों से भरे समारोह में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इस शादी को खास बनाने के लिए देश-विदेश से कई दिग्गज लोग शामिल होने वाले हैं. जिसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड स्टार्स से लेकर कई राजनेता और नामी बिजनेसमैन भी शामिल हैं.
अनंत और राधिका की शादी से पहले प्री-वेडिंग जश्न मार्च में जामनगर में शुरू हुआ, जहां उन्होंने तीन दिनों तक हजार से अधिक मेहमानों की मेजबानी की. इस कार्यक्रम में दिलजीत दोसांझ और अरिजीत सिंह के अलावा पॉप आइकन रिहाना ने परफॉर्म किया था. जुलाई आते-आते, पारंपरिक विवाह-पूर्व अनुष्ठानों के साथ उत्सव जारी रहा. ऐसा ही एक समारोह मामेरू-मौसुलु था, जहां दुल्हन के मामा उसे उपहार, कपड़े और गहने देते थे, जो उसके जीवन में नए अध्याय के लिए उनके आशीर्वाद और शुभकामनाओं का प्रतीक था.
काशी से है अंबानी परिवार का गहरा नाता
बेटे की शादी से पूर्व नीता अंबानी ने एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने काशी के साथ अपने खास रिश्ते का जिक्र किया है। नीता अंबानी ने कहा है, ‘नमस्कार! जय काशी विश्वनाथ। काशी के साथ मेरी भक्ति का एक गहरा और विशेष नाता रहा है। मैं और मेरी फैमिली कोई भी शुभ शुरुआत करने के लिए वहां आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं। अब अनंत और राधिका की शादी से पहले भी हम वहां पहुंचे’।
अंबानी परिवार ने किया गृह शांति पूजा
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से ठीक 1 दिन पहले अंबानी परिवार ने इस पूजा का आयोजन किया, जो परिवार के गहरे आध्यात्मिक मूल्यों का प्रतीक है। इस पूजा में राधिका साड़ी में नजर आई थीं। भव्य पूजा का इनसाइड वीडियो सामने आने के बाद वायरल हो रहा है।
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट शादी का पूरा शेड्यूल
1- दोपहर 3 बजे बारात इकट्ठा होगी और साफा बांधने की रस्म निभाई जाएगी.
2- इसके बाद मिलनी की रस्म होगी.
3- रात 8 बजे वरमाला की रस्म होगी.
4- लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म का समय रात 9.30 बजे से शुरू होगा.
5- शादी के लिए मेहमानों को पारंपरिक ड्रेस कोड में शामिल होना होगा.
6- 13 और 14 जुलाई को दो दिन अलग-अलग लोगों के लिए रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है.
7- इस दौरान दुनिया भर की राजनीतिक, औद्योगिक, खेल और फिल्म से जुड़ी हस्तियां शादी और रिसेप्शन के जश्न में शामिल होंगी.
शादी में शामिल होंगे दिग्गज सितारे
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी में कई बॉलीवुड सितारों के पहुंचने की उम्मीद है। शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गज सितारे इस शादी में शिरकत कर सकते हैं।
कैसा सजा है वेन्यू?
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शादी के बंधन में बंधेंगे. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की सजावट की एक झलक सामने आई है.
शाही शादी का हर इंतजाम है बेहद खास
मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज विवाह बंधन में बंधेंगे। देश-दुनिया से मेहमान इस शाही विवाह समारोह में शिरकत करने वाले हैं। अनंत और राधिका की सगाई बीते वर्ष हुई। इसके बाद इस साल उनके दो प्री-वेडिंग फंक्शन हुए। आज विवाह की शुभ बेला है।
यह भी पढ़ें…
टाटा ट्रस्ट में बड़ा उलटफेर, Ratan Tata की कमेटी लेगी जरूरी फैसले?
बनारसी टमाटर चाट…नीता अंबानी भी हुई मुरीद, आप भी ट्राई करें रेसिपी
धोनी-साक्षी ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की Wedding Anniversary, विडियो सोशल पर वायरल





