
तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने की PM Modi से खास मुलाकात…इन मुद्दों पर हुई चर्चा
CM Stalin Meet PM MOdi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की और उनसे राज्य की समस्याओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के वास्ते लंबित कोष को शीघ्र जारी करने की मांग की। स्टालिन की यात्रा इन फंडों के आवंटन में देरी पर चिंताओं के बीच हो रही है, तमिलनाडु सरकार कथित तौर पर पीएम-एसएचआरआई स्कूलों की योजना को एसएसए फंड जारी करने से जोड़ने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव से नाखुश है।
इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री स्टालिन ने मोदी से तमिलनाडु के मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया।
स्टालिन ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिष्टाचार भेंट थी। उन्होंने कहा कि मैंने पीएम मोदी से तीन महत्वपूर्ण अनुरोध किए हैं। मैंने उन्हें हमारे अनुरोधों को सूचीबद्ध करते हुए एक विस्तृत ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर चेन्नई मेट्रो के पहले चरण को लागू किया, उसी तरह चेन्नई मेट्रो के दूसरे चरण को भी लागू किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें…
Floods News: तमिलनाडु में भारी बारिश से तबाही, रेस्क्यू के लिए उतरी आर्मी
कानूनी टीम से की मुलाकात
राष्ट्रीय राजधानी में अपने आगमन के तुरंत बाद, स्टालिन ने कानूनी टीम से मुलाकात की, जिसने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी के मामले को संभाला था, जिन्हें गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी। मुख्यमंत्री ने सेंथिल बालाजी की जेल से रिहाई के सफल प्रयासों के लिए अधिवक्ताओं को बधाई दी।
यह भी पढ़ें…
तमिलनाडु: लगातार बारिश से तबाही का मंजर, 14 नवंबर तक ऑरेंज अलर्ट
I.N.D.I.A के नेताओं से भी करेंगे मुलाकात
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद स्टालिन ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से भेंट की। इसके अलावा, स्टालिन के I.N.D.I.A ब्लॉक के अन्य सदस्यों के साथ भी चर्चा करने की उम्मीद है। उनकी यह मुलाकात 28 सितंबर को कांचीपुरम में प्रस्तावित एक जनसभा से पहले हुई है। इस जनसभा में विपक्षी गठबंधन के नेता एकत्र होंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने पिछली बार दिसंबर में प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और चेन्नई, उसके पड़ोसी जिलों, तथा तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन में भारी बारिश के कारण मची तबाही के बाद केंद्र से आपदा राहत जारी करने का आग्रह किया था। राजधानी की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान स्टालिन दिवंगत सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी के आवास पर भी जा सकते हैं, जिनका पिछले सप्ताह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें…
फ्रांसीसी वास्तुशिल्प और संस्कृति का अद्भुत नमूना है पुदुचेरी शहर





