
CM Yogi का मिशन रोजगार… 701 वन दरोगाओं को दिया नियुक्ति पत्र
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 701 वन दरोगाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों में 140 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जिन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों और वन दरोगाओं के योगदान पर भी प्रकाश डाला।
सीएम योगी के हाथों से नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरों में मुस्कान आ गई और सभी ने एस स्वर में इमानदारी से कार्य करने की शपथ भी ली।
एक्स पर पोस्ट शेयर कर सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
सीएम योगी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होनें लिखा, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 701 वन दरोगाओं के नियुक्ति-पत्र वितरण के लिए आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी राज्य के प्रति, राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे। चयनित सभी अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं!
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 701 वन दरोगाओं के नियुक्ति-पत्र वितरण हेतु आज लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 22, 2024
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी राज्य के प्रति, राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन… pic.twitter.com/roAOuiLY4l
पर्यावरण को लेकर जताई चिंता
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान प्रदेश सरकार की तरफ से पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यक्रमों का भी वर्णन किया। सीएम योगी ने वन दरोगाओं से कहा कि इस समय पूरी दुनिया पर्यावरण को लेकर चिंतित है। हाल ये है कि कई शहरों में प्रदूषण के कारण स्कूल-कॉलेज तक बंद करने पड़ रहे हैं। ऐसे समय में आप सभी लोगों को जागरुक करके समाज और देश के लिए योगदान कर सकते हैं। इसके लिए अपने क्षेत्र में नए प्रयोग करें और अपने विभाग को सर्वोत्तम बनाने का प्रयास करें।
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का संदेश
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 2017 में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद, उन्होंने सभी सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए थे। उन्होंने बताया कि अब तक कोई भी भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी नहीं हुई है, और आज नियुक्ति पत्र वितरण का यह कार्यक्रम इसका प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, “पहले उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता की कमी रहती थी, लेकिन हमारी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की है।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि इस नियुक्ति से न केवल वन दरोगाओं के जीवन में नया अवसर आया है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की हरित नीति को मजबूत बनाने में भी सहायक होगा। उन्होंने सभी चयनित वन दरोगाओं से यह अपेक्षा की कि वे अपने कार्यों के माध्यम से प्रदेश के पर्यावरण को संरक्षित करने में पूरी तरह समर्पित रहें। इस कार्यक्रम में मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। सभी ने इस मौके पर वन दरोगाओं को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह भी पढ़ें…
जगद्गुरु कृपालु परिषत् द्वारा 14,000 सत्पुरुषों और विधवा माताओं को दी गई सहायता सामग्री
UP Police Constable का रिजल्ट घोषित, बोर्ड ने जारी किया कट ऑफ सूची
यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘द साबरमती रिपोर्ट’, फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने किया ऐलान