गर्मी के मौसम में लीजिए आइसक्रीम मैंगो शेक का मजा, जानिए बनाने की विधि

ice cream mango shake

नई दिल्ली। गर्मियाँ दस्तक दे चुकी हैं और आम का सीजन भी आ चुका है। शायद ही कोई ऐसा होगा, जो फलों के राजा आम को नहीं पसंद करता होगा। पके हुए, रसदार और मीठे आमों से बना मैंगों शेक गर्मियों के मौसम का सबसे पसंदीदा पेय पदार्थ है।

गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा मैंगो शेक पीने का मजा ही कुछ और है। साथ ही मैंगो शेक में जब आइसक्रीम डालते हैं, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं आइसक्रीम मैंगो शेक-

सामग्री :

1 किलो पके हुए

एक कप ताजा क्रीम

दो चम्मच चीनी

4 स्कूप वनीला आइसक्रीम

बर्फ, थोड़ा सा इलायची पाउडर

आइसक्रीम मैंगो शेक बनाने की विधि :

पहले आम को धोकर छील लें फिर छोटे टुकड़ों में काटें।

क्रीम, चीनी, इलायची पाउडर मिलाएं। मिक्सर में चला लें।

चार गिलास लें और उसमें थोड़ी-थोड़ी बर्फ डालें। अब इसमें मैंगो शेक और एक-एक स्कूप आइसक्रीम डालें।

शेक में ऊपर से कुछ सूखे मेवों को भी डाल दीजिए

कुछ आम के छोटे कटे चौकोर टुकड़ों से सजाकर सर्व करें।

यह पेय बहुत ही ताजगी देने वाला और स्वादिष्ट है।

सुझाव:

मैंगो शेक बनाने के लिए पके हुए रसदार आमों का ही प्रयोग करें।

हमेशा पहले मिक्सी में आमों को पीसें और फिर दूध डालें।

आप आमों की मिठास के अनुसार चीनी को घटा-बढ़ा सकते हैं। अपनी पसंद के हिसाब से किसी भी स्वाद वाली आइसक्रीम को शेक में ऊपर से डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Back to top button