
OMG: सुहागरात पर पति को पता चला कुछ ऐसा कि रात में ही ससुर को लगा दिया फोन

शिवपुरी (मप्र)। मप्र के शिवपुरी में शादी का ऐसा अजीब मामला सामने आया है, जिसमें शख्स ने ससुराल वालों पर धोखाधडी करने का आरोप लगाया है।
शख्स ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ शादी के नाम पर धोखा हुआ है। उसकी शादी किन्नर के साथ करा दी गई है। मामला शिवपुरी के भावखेड़ी गांव का है।
23 वर्षीय पंखी जाटव ने अपनी शिकायत में कहा कि दो साल पहले जिस लड़की के साथ उसकी शादी हुई, वो महिला नहीं बल्कि किन्नर है।
उसने बताया कि यह बात उसे सुहागरात के दौरान पता चली। पंखी जाटव ने उसी रात 12 बजे ससुर को फोन लगाकर विरोध जताया।
अस्पताल में कराई जांच
एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने के दौरान पंखी जाटव ने बताया कि शादी के अगले ही दिन वो अपनी पत्नी को अस्पताल ले गया और महिला डॉक्टरों से जांच कराई।
डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पत्नी में महिला जैसे कोई लक्षण नहीं हैं। पंखी ने अपने ससुराल वालों और पत्नी मनीषा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की है।
पंखी ने शादी के नाम पर धोखा होने की वजह से पत्नी मनीषा को उसके मायके वापस भेज दिया था लेकिन उसके ससुराल वाले मनीषा को साथ रखने के लिए दबाव बना रहे हैं। पंखी ने बताया कि उसके ससुर हाथ पैर तोड़ने की धमकी दे रहे हैं।
सुहागरात के दिन हुआ खुलासा
पंखी जाटव ने बताया कि 16 जून 2019 को उसकी मनीषा के साथ शादी हुई लेकिन उसकी पत्नी के किन्नर होने की बात उसे सुहागरात के दिन पता चली।
अगले ही दिन पंखी ने अपने बड़े भाई फूलसिंह और बहन सरोज को इस बारे में बताया। इसके बाद मनीषा को अस्पताल ले जाकर उसका चेकअप कराया।
जिसमें इस बात का खुलासा हुआ कि मनीषा महिला नहीं बल्कि किन्नर है। इसके तुरंत बाद ही उसे मायके भेज दिया गया।
मनीषा ने भी दर्ज कराई शिकायत
मनीषा ने भी अपने पति के खिलाफ महिला प्रकोष्ठ में आवेदन दिया है। उसने शिकायत में पति के साथ ना रखने संबंधी बात कही है। इसके अलावा भरण पोषण की भी मांग रखी है।
अपने खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद पंखी ने एसपी कार्यालय में एक और शिकायत दर्ज कराई है।
कुटुम्ब न्यायालय में जाने की सलाह
शख्स ने पांच-छह महीने पहले पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पत्नी पर जो आरोप लगाए, उसका कोई सबूत नहीं मिला है।
थाना प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि पति-पत्नी को कुटुम्ब न्यायालय में जाने की सलाह दी गई। वहीं से तलाक आदि की कार्रवाई हो सकती है।