
UP Tourism को मिलेगी वैश्विक पहचान… 12 भाषाओं में बनेंगी फिल्में-होगा प्रचार
UP Tourism: योगी सरकार ने पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की है। पर्यटन विभाग ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के पर्यटक आकर्षणों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने के लिए एनामॉर्फिक फिल्मों के निर्माण के लिए कदम बढ़ाया है ।
सरकार की योजना है कि राज्य के 12 प्रमुख पर्यटन सर्किट्स पर आधारित प्रचार फिल्में 12 अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में तैयार की जाएं। इनमें हिंदी, अंग्रेज़ी, फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन, इतालवी, रूसी, पुर्तगाली, अरबी, थाई, जापानी और कोरियाई भाषा शामिल हैं।
समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत किया जाएगा प्रचारित
प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना में उत्तर प्रदेश के 12 प्रमुख पर्यटक सर्किट्स – रामायण सर्किट, कृष्ण-ब्रज सर्किट, महाभारत सर्किट, बौद्ध सर्किट, शक्तिपीठ सर्किट, आध्यात्मिक सर्किट, सूफी-कबीर सर्किट, जैन सर्किट, बुंदेलखंड सर्किट, वन्यजीव और ईको-टूरिज्म सर्किट, क्राफ्ट सर्किट और स्वतंत्रता संग्राम सर्किट को दो 120 सेकंड की एनामॉर्फिक फिल्मों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें…
UP में ग्रामीण विकास की नई इबारत लिख रहें सीएम फेलो… बन रहें मिसाल
फिल्मों का होगा एनामार्फिक निर्माण
परियोजना के तहत, चयनित एजेंसी को स्क्रिप्ट लेखन, सिनेमैटोग्राफी, संपादन, संगीत और वॉयस-ओवर सहित सभी पहलुओं की जिम्मेदारी दी जाएगी। जिसमें 120 सेकंड की एनामॉर्फिक फिल्मों का निर्माण किया जायेगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि फिल्में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों, तुलनात्मक रूप से भारत के अन्य राज्यों और केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की टेलीविजन फिल्मों के समकक्ष गुणवत्ता वाली सामग्री तैयार की जाएगी।
यह भी पढ़ें…
LDA से 21 हजार फाइलें रहस्यमय तरीके से गायब, डिजिटली सेव करने के लिए दी थीं
120 दिनों की होगी समय सीमा
परियोजना की समयसीमा भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई है, जिसमें प्री-प्रोडक्शन से लेकर अंतिम डिलीवरी तक का कार्य 120 दिनों के भीतर पूरा करना होगा।
यह भी पढ़ें…