
Arshad Warsi समेत 59 लोगों पर लगा बैन, शेयर बाजार में धोखाधड़ी का आरोप
SEBI Action Against Arshad Warsi: पम्प एंड डम्प के एक मामले में सेबी ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में सेबी ने बॉलीवुड के ‘सर्किट’ अरशद वारसी, उनकी पत्नी और उनके भाई को एक साल के लिए स्टॉक मार्केट में एंट्री पर रोक लगा दिया है।
SEBI Action Against Arshad Warsi: शेयर बाजार नियामक SEBI ने बॉलीवुड में ‘सर्किट’ नाम से मशहूर अभिनेता अरशद वारसी, उनकी पत्नी और उनके भाई को 1 साल के लिए सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है. अरशत वारसी के अलावा, 58 अन्य लोगों को भी SEBI ने मार्केट से बैन किया है। सेबी का कहना है कि ये लोगों मार्केट में धोखाधड़ी जैसे कामों में पाए गए। यह कार्रवाई साधना ब्रॉडकास्ट लिमिटेड (Sadhna Broadcast Ltd-SBL) के शेयरों के साथ छेड़छाड़ करने पर हुई है।
‘पंप एंड डंप’ स्कीम से किया निवेशकों को नुकसान
SEBI की जांच में सामने आया है कि यह घोटाला ‘पंप एंड डंप’ स्कीम के तहत किया गया था। इस तकनीक में पहले कुछ शेयरों की कीमतों को बनावटी ढंग से बढ़ाया गया और फिर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचकर बड़ा मुनाफा कमाया गया। आम निवेशक जब इन शेयरों में निवेश करते हैं, तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस मामले में साधना ब्रॉडकास्ट और शार्पलाइन रियल्टी जैसे कंपनियों के शेयरों को निशाना बनाया गया।
ये भी पढ़े-
Ranveer Singh के हाथ लगी Shaktimaan? राइट्स खरीदने की खबरों पर बड़ा बयान!
इन लोगों ने कमाया मोटा पैसा
गौरव गुप्ता सबसे बड़े लाभार्थी के रूप में उभरे, जिन्होंने कथित तौर पर पंप एंड डंप के जरिए 18.33 करोड़ रुपये कमाए. इस बीच, साधना बायो ऑयल्स प्राइवेट लिमिटेड ने भी 9.41 करोड़ रुपये का लाभ कमाया. SEBI ने कई तरह के जुर्माने लगाए हैं, जिसमें मनीष मिश्रा पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना शामिल है. इसके अलावा, गौरव गुप्ता समेत कई अन्य लोगों पर 2-2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. जतिन मनुभाई शाह पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. ये जुर्माना कमाए गए मुनाफे को वापस करने के अलावा लगाया गया है.
ये भी पढ़े-
GTFA: गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में Allu Arjun का जलवा, बेस्ट एक्टर का अवार्ड किया अपने नाम
इन पांच यूट्यूब चैनल की हुई पहचान
एक महत्वपूर्ण खुलासे में, सेबी ने पांच यूट्यूब चैनलों की पहचान की है – द एडवाइजर, मिडकैप कॉल्स, प्रॉफिट यात्रा, मनीवाइज और इंडिया बुलिश – जो गलत सूचना फैलाने में भागीदार हैं. इन चैनलों ने एसबीएल के धोखाधड़ी वाले प्रचार में भूमिका निभाई, जिससे इसमें शामिल लोगों की संलिप्तता और भी बढ़ गई।
ये भी पढ़े-
‘Param Sundari’ का टीजर जारी, छा गई सिद्धार्थ-जान्हवी की रोमांटिक केमिस्ट्री
मुख्य मास्टरमाइंड भी बेनकाब
SEBI की रिपोर्ट में गौरव गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता और मनीष मिश्रा को इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड बताया गया है। इनके अलावा पीयूष अग्रवाल, लोकेश शाह और अन्य लोग भी इस घोटाले में सक्रिय भूमिका निभाते पाए गए। इन लोगों ने मिलीभगत से आम निवेशकों को गुमराह किया और खुद मुनाफा कमाया।
ये भी पढ़े-
‘Ramayana’ के लिए हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर से सीख रहे यश, ‘रावण’ के किरदार में आएंगे नजर





