काव्या-अनिरुद्ध के रिसेप्शन में छाए MS धोनी, विजय-रश्मिका के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

Kavya-Anirudh Reception: आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सह-संस्थापक काव्या मारन (Kavya Maran) और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) के वेडिंग रिसेप्शन से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Kavya Maran

समारोह के दूसरे दिन, भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और तमिल सिनेमा के मेगास्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) की एक साथ सामने आई तस्वीर ने फैंस के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया।

Image

एक फ्रेम में दिखी केमिस्ट्री

वायरल हो रही तस्वीर की खास बात यह रही कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और अजित कुमार अपनी पत्नी शालिनी अजित के साथ इस समारोह में पहुंचे थे।

Image

तस्वीर में नवविवाहित जोड़ा काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर भी उनके साथ पोज देता दिखाई दे रहा है। इस खास पल की तस्वीर सामने आने के बाद क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों के बीच इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Image

विजय-रश्मिका का अंदाज

समारोह में अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की मौजूदगी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों ने नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीरें खिंचवाने के साथ-साथ एमएस धोनी से भी बातचीत की।

Image

रिसेप्शन के लिए रश्मिका ने सिल्वर शिमर स्ट्रैपलेस टॉप और व्हाइट स्कर्ट के साथ डायमंड चोकर पहना था, जबकि विजय डार्क ब्लू वेलवेट शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। वहीं अनिरुद्ध रविचंदर व्हाइट ब्लेजर, ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखे और काव्या मारन ने व्हाइट फ्लोरल प्रिंट स्ट्रैपलेस गाउन पहना था।

Image

रजनीकांत से लेकर विलियमसन…

वेडिंग रिसेप्शन के दूसरे दिन सुपरस्टार रजनीकांत ने भी शिरकत की और अजित कुमार से गर्मजोशी से मिलने के साथ एमएस धोनी से भी संवाद किया।

Image

मेहमानों की सूची में नयनतारा, सिलंबरासन टीआर, पूजा हेगड़े, निर्देशक एटली और लोकेश कनगराज भी शामिल रहे। इसके अलावा क्रिकेट जगत से केन विलियमसन, डेल स्टेन और मुथैया मुरलीधरन जैसे दिग्गज भी इस आयोजन का हिस्सा बने, जिससे समारोह बेहद भव्य नजर आया।

Back to top button