
Housefull 5 Review: पैसा वसूल है अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’, कॉमेडी के साथ सस्पेंस का तड़का
Housefull 5 Movie Review: साजिद नाडियाडवाला इस बार 20 बॉलीवुड सितारों के साथ ‘हाउसफुल 5’ लेकर आए हैं। अब जब इतने सारे सितारे एक साथ हों तो फिल्म देखना मजेदार ही होगा।
Housefull 5 Movie Review: कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस बार कहानी एक मर्डर मिस्ट्री के ईद-गिर्द घूमती है। फिल्म की स्टारकास्ट इतनी बड़ी है कि पिछली हाउसफुल फिल्मों को भी पीछे छोड़ दे. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया और रणजीत बेदी जैसे सितारे भी नजर आ रहे हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी एक लग्जरी क्रूज शिप पर सेट की गई है, जहां एक अरबपति रंजीत डोबरियाल रहस्यमयी तरीके से मर जाता है. वह अपनी वसीयत में अपनी सारी संपत्ति जॉली के नाम कर जाता है और फिर यहीं से शुरू होता है असली खेल. दरअसल, इस संपत्ति पर अपना दावा ठोकने के लिए एक नहीं बल्कि 3 जॉली वहां आते हैं. फिर शुरू होती है तीनों के डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया, इसी बीच डीएनए टेस्ट कर रहे डॉक्टर की हत्या हो जाती है. अब फिल्म में असली जॉली कौन है और डॉक्टर को किसने मारा? इन सभी सवालों के जवाब पाने के लिए आपको सिनेमाघर जाकर पूरी फिल्म देखनी होगी.
Audience craze for Housefull 5 live view at odisha bhubaneswar @akshaykumar #Housefull5 #AkshayKumar ❤️❤️🔥 pic.twitter.com/jJa4PXbS0i
— Manoj Kumar (@manoj_DDD) June 6, 2025
यूजर बोले- बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्म
एक यूजर ने फिल्म को बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्म बताया। एक-एक जोक काफी बेहतरीन है। यूजर ने कहा कि कोई भी अक्षय कुमार से बढ़िया कॉमेडी नहीं कर सकता।
Today I watched Bollywood’s best comedy movie, I enjoyed it, one better than the other jokes
No one can do a better comedy movie than Akshay Kumar #Housefull5Review #Housefull5 pic.twitter.com/RFxks04hG0
— —͟͞͞Cʜᴏᴜᴅʜᴀʀʏ Sᴀʜᴀʙ (@AKS_4601) June 6, 2025
हालांकि, कुछ लोग जहां फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे बेस्ट कॉमेडी फिल्म बता रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स को फिल्म पसंद नहीं आई है। एक यूजर ने फिल्म को बेकार बताया और अक्षय कुमार को फिल्म में बर्बाद करने की बात कही।
बता दें कि फिल्म की खास बात ये है कि इसमें दो क्लाइमेक्स है, जिसमें दोनों क्लाइमेक्स में कातिल अलग है। इस बात का खुलासा खुद निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने किया था। फिल्म की अलग-अलग स्क्रीनिंग में अलटरनेट क्लाइमेक्स और अलग-अलग कातिल होंगे।
ये भी पढ़े-
Housefull 5 का एक और गाना Foogdi Dance रिलीज, नाना पाटेकर ने लूटी लाइमलाइट
Housefull 5 Trailer: पैसे का खेल और सितारों की खिचड़ी… कैसा है हाउसफुल 5 का ट्रेलर?