
देशवासियों की उम्मीदों को दिए नए पंख… 11 साल पूरे होने पर PM मोदी ने किया पोस्ट
PM Modi 11 Years: भारत के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने 9 जून को 11 साल पूरे कर लिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके 11 साल के कार्यकाल में देशवासियों की जिंदगी आसान हुई है।
अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। उन्होंने लिखा, “पिछले 11 साल में लोगों की जिंदगी में अनगिनत सकारात्मक बदलाव आए हैं। लोगों की जिंदगी के स्तर में बड़ा सुधार हुआ है।”
प्रधानमंत्री ने नमो ऐप का लिंक शेयर करते हुए लिखा कि आप इस ऐप के माध्यम से देश में हुए परिवर्तनों को नए अंदाज में देख सकते हैं। आप इंटरैक्टिव गेम, क्विज़, सर्वेक्षण और अन्य ऐसे प्रारूपों के माध्यम से वैसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो प्रेरित करती है।
बीते 11 वर्षों में हमारी सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है। उज्ज्वला हो या पीएम आवास, आयुष्मान भारत हो या भारतीय जनऔषधि या फिर पीएम किसान सम्मान निधि, इन सभी योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं। हमने इस… pic.twitter.com/I4NFsPYBUP
— Narendra Modi (@narendramodi) June 9, 2025
यह भी पढ़ें…
Adani Group की ऐतिहासिक उपलब्धि… MSC IRINA कंटेनर जहाज पहुंचा विझिंजम बंदरगाह
प्रधानमंत्री ने एक्स पर दो मिनट और 55 सेकंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इसमें पिछले 11 साल में देश की विकास यात्रा को दिखाया गया है। पीएम ने लिखा है, “बीते 11 वर्षों में हमारी सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीब भाई-बहनों के साथ ही जन-जन का कल्याण सुनिश्चित करना रहा है। उज्ज्वला हो या पीएम आवास, आयुष्मान भारत हो या भारतीय जनऔषधि या फिर पीएम किसान सम्मान निधि, इन सभी योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं। हमने इस दौरान पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है।”
यह भी पढ़ें…
Kashi बना जीआई उत्पादों का हब…पद्मश्री रजनीकांत बोले, पीएम मोदी के 11 साल बेमिसाल
2014 में एनडीए को मिली बड़ी सफलता के बाद नरेंद्र मोदी ने पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में 26 मई 2014 को शपथ ली थी। इसके बाद उनके नेतृत्व में 2019 और फिर 2024 में एनडीए की सरकार बनी। जवाहर लाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले वे दूसरे राजनेता हैं।
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री के रूप में 11 साल पूरे करने के उपलक्ष्य में सभी मंत्रालय पिछले 11 साल में हासिल अपनी उपलब्धियों का जिक्र सोशल मीडिया माध्यम से जनता के बीच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें…





