
IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मुकाबला, कौन होगा टीम इंडिया का ‘X’ फैक्टर
IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच की टाइमिंग और ब्रेक का वक्त आ गया है। इस टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है जबकि ऋषभ पंत उनके डिप्टी हैं।
IND vs ENG : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होनी है, जिसका पहला टेस्ट हेडिंग्ले में खेला जाना है। इस टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जबकि ऋषभ पंत उनके डिप्टी हैं। हेडिंग्ले में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में मेजबान इंग्लैंड से पहला टेस्ट खेलेगी। तो चलिए आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
साढ़े तीन बजे से शुरू हो जाएगा मुकाबला
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच भारतीय समय अनुसार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी तीन बजे टॉस होगा। हालांकि टॉस तो पहले ही दिन होगा। इसके बाद चार दिन तक सीधे साढ़े तीन बजे मैच शुरू हो जाएगा। अब ये भी जान लीजिए कि पहला सेशन कितने बजे तक चलेगा। साढ़े तीन बजे से शुरू होकर पहला सेशन साढ़े पांच बजे तक चलेगा, जो कि दो घंटे का होगा। इसके बाद लंच ब्रेक हो जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट का लाइव टेलिकास्ट सोनीस्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। और टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग भारतीय फैंस जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
टीम इंडिया की सबसे बड़ी उम्मीद
विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों की गैरहाजिरी में टीम इंडिया इस बार पहले से थोड़ी कमजोर नजर आ रही है. मगर इसके बावजूद जसप्रीत बुमराह अकेले दम पर टीम को मुकाबले में बनाए रखने और यहां तक कि जिताने में का भी माद्दा रखते हैं. सिर्फ माद्दा ही नहीं रखते ऑस्ट्रेलिया से लेकर साउथ अफ्रीका और यहां तक कि भारत की बेजान पिचों पर भी कर चुके हैं।
भारत का इंग्लैंड में ऐसा है रिकार्ड
भारत ने लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर साल 1952 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उसे 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. भारत ने इस मैदान पर 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसने केवल दो मैचों में ही जीत दर्ज की है. वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा है. भारत ने हेडिंग्ले में 4 टेस्ट मैच गंवाए हैं. हेडिंग्ले में भारत को 1986 में कपिल देव और 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में जीत हासिल हुई थीं.





