
IND vs ENG 1st Test: पहले दिन भारत की धमाकेदार शुरुआत, यशस्वी ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड
IND vs ENG 1st Test: हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों की तूती बोली। यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने जहां शतक लगाया तो वहीं ऋषभ पंत अर्धशतक लगाकर नाबाद हैं।
IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शतक लगाए। इन दोनों प्लेयर्स ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को बेदम कर दिया और मैदान में रनों की बरसात कर दी। बाद में टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत ने भी अपने जौहर दिखाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम पहले दिन 3 विकेट के नुकसान पर 359 रन बना सकी।
यशस्वी जायसवाल ने चकनाचूर किया डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड
दरअसल, जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 पारियों में 813 रन बनाए हैं। उनका औसत 90.33 है। उन्होंने डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है। ब्रैडमैन का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट औसत 89.78 था। जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ 90 से ज्यादा औसत वाले पहले बल्लेबाज हैं।
काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर
हेडिंग्ले टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के प्लयेर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। हाल ही में अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के सम्मान में खिलाड़ियों ने ऐसा किया। इतना ही नहीं प्लेयर्स ने एक मिनट का मौन भी रखा। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में करीब 270 लोगों की मौत हो गई थी।
पहले दिन भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 42 रन बनाए। हालांकि, साई सुदर्शन अपने डेब्यू टेस्ट में खाता भी नहीं खोल सके और शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।
ये भी पढ़े-
IND vs ENG 1st Test: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी का फैसला, साई सुदर्शन का डेब्यू
अब दूसरे दिन की शुरुआत से पहले फैंस की निगाहें 5 खास रिकॉर्ड्स और परफॉर्मेंस पर टिकी होंगी, जो इस मुकाबले को कई मायनों में और भी ऐतिहासिक बना सकते हैं।





