UP में जींस-टॉप पहन भीख मांगती नज़र आईं युवतियां… गिरोह होने की आशंका

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आंवला-बदायूं रोड पर जींस और टॉप पहनकर घूम रही नौ युवतियां राहगीरों से भीख मांगते नज़र आईं। इन युवतियों को देख कहीं से नहीं लग रहा था कि भीख मांगने के पीछे इनकी कोई मजबूरी हो सकता है। फिर ये भीख क्यों मांग रही हैं?

कुछ राहगीरों ने पुलिस से इसकी शिकायत की तो पुलिस ऐक्टिव हो गई। युवतियां भीख क्यों मांग रही हैं यह जानने के लिए पुलिस ने इनसे पूछताछ की। पता चला कि प्राकृतिक आपदा के नाम पर एक फार्म में नाम भरकर ये रुपए मांग रही थीं। पुलिस ने नौ युवतियों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

गुजरात की हैं सभी युवतियां
सूचना मिलने पर आंवला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी युवतियों को थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि ये सभी गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली हैं। ये बरेली क्यों और कैसे आईं, इसका वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं।

यह भी पढ़ें…

UP News: प्रेमी संग भागने का था प्लान, मां ने नाश्ते में अपने बच्चों को दे दिया जहर

गिरोह होने की आशंका
स्थानीय लोगों और पुलिस को शक है कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है जो विभिन्न राज्यों में इसी तरह की गतिविधियां करता है। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि अगर कोई मदद न करे तो ये युवतियां झूठे आरोप भी लगा सकती हैं। फिलहाल पुलिस इनके पुराने रिकॉर्ड और साथियों की तलाश कर रही है।

शांति भंग का मामला दर्ज
पुलिस का कहना है कि युवतियां लोगों को इमोशनल बातें कर पैसे मांग रही थीं, जो शांति व्यवस्था में बाधा डालने जैसा है। सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो-दो लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई।

यह भी पढ़ें…

योगी सरकार का अनूठा प्रयास, वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में गूंजे योग के मंत्र

पुलिस ने लोगों को दी सतर्कता की सलाह
इस मामले के बाद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई इस तरह से सड़क पर मदद मांगता नजर आए, तो बिना पुष्टि के पैसे न दें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. क्योंकि कई बार ऐसे मामलों के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है, जो शहर में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता है। फिलहाल सभी युवतियां जमानत पर बाहर हैं, लेकिन पुलिस इनके पुराने रिकॉर्ड और बाकी साथियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें…

CM Yogi ने गोरखपुर में किया योगाभ्यास, कहा- योग भारत की ऋषि परंपरा की देन है

Back to top button