UP News: प्रेमी संग भागने का था प्लान, मां ने नाश्ते में अपने बच्चों को दे दिया जहर

UP News: मुजफ्फरनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक मां ने अपने दो बच्चों को जहर देकर मार डाला। प्रेमी संग भागने की चाहत में मुस्कान नामक महिला ने यह क्रूर कदम उठाया।

UP News: प्रेमी संग रहने के लिए पतियों की हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे है। इसी बीच यूपी के मुजफ्फरनगर से प्रेमी के लिए मासूम बच्चों की हत्या की खौफनाक वारदात हुई है। महिला ने पहले पति को परिवार वालों से अलग कराया। इसके बाद अपने दो बच्चों को जहर देकर मार डाला। अचानक दो मासूमों की मौत से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो उसका भी विरोध किया।

प्रेम-प्रसंग में दो बच्चों की कर दी हत्या

मां मुस्कान से जब सख्ती के साथ पूछताछ की तो सारा मामला साफ हो गया। हत्यारन मां ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि पड़ोस के गांव खेड़ी फिरोजाबाद के रहने वाले जुनैद से पिछले कई सालों से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह अपने प्रेमी के साथ घर से फरार होना चाहती थी, लेकिन दोनों मासूम बच्चे रोड़ा बने हुए थे. जिसके चलते मुस्कान ने नाश्ते में दोनों बच्चों को जहरीला प्रदार्थ देकर मौत की नींद सुला दी.

मुस्कान ने जहरीली गोलियां बनाकर रसगुल्लों के बीच में रख दी। मां ने रसगुल्ले दिए तो दोनों मासूमों ने खा लिए और फिर मौत की नींद सो गए।

यह भी पढ़ें…

Kaushambi में आकाशीय बिजली का कहर… 4 बच्चों की मौत, 5 झुलसे

नौ माह अपने पेट में रखकर खून से सींचने वाली मां ही उनकी कातिल बनी तो पुलिस भी अचम्भित रह गयी। महिला ने पहले पुलिस को भी बरगलाने का प्रयास किया मगर जांच के बाद मासूमों की हत्या का राज सबके सामने आ गया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की सुबह दोनों मासूम भाई बहन के शव को गमगीन माहौल मे सुपुर्दे खाक किया गया।

पुलिस ने मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है। उसके प्रेमी की भी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Ghaziabad Police ने मुठभेड़ के बाद 5 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार

 

Back to top button