
Indian Hockey को लगा बड़ा झटका, ओलंपिक मेडलिस्ट ललित उपाध्याय ने लिया संन्यास
Lalit Kumar Upadhyay Retirement: भारत को हॉकी में दो बार ओलंपिक मेडल जिताने वाले ललित उपाध्याय ने इंटरनेशनल हॉकी से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
Lalit Kumar Upadhyay Retirement: ललित उपाध्याय ने अपने ‘इंस्टाग्राम’ अकाउंट पर संन्यास का ऐलान करते हुए लिखा, “मैं अंतरराष्ट्रीय हॉकी से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं। यह यात्रा एक छोटे से गांव से शुरू हुई, जहां सीमित संसाधन थे, लेकिन सपने असीम थे। एक स्टिंग ऑपरेशन का सामना करने से लेकर ओलंपिक पोडियम पर खड़े होने तक, एक बार नहीं, बल्कि दो बार यह चुनौतियों, विकास और अविस्मरणीय गौरव से भरा रास्ता रहा है।”
पेरिस और टोक्यो ओलंपिक में पदक
उन्होंने आगे लिखा, “26 साल बाद अपने शहर से ओलंपियन बनना कुछ ऐसा है, जिसे मैं हमेशा सम्मान और कृतज्ञता के साथ संजोए रखूंगा। मैं अपने परिवार का बहुत आभारी हूं, जिन्होंने जिंदगी के हर एक पड़ाव पर मेरा साथ दिया।” साल 2014 में सीनियर नेशनल टीम की ओर से डेब्यू करने वाले 31 वर्षीय ललित उपाध्याय ‘अर्जुन अवॉर्ड’ से सम्मानित हैं। साल 2017 में ‘लक्ष्मण पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है।
View this post on Instagram
ललित उपाध्याय ने अपने इमोशनल मैसेज के अंत में लिखा, “मैं अपने पहले कोच परमानंद मिश्रा का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हॉकी से परिचित कराया। हरिंदर सर, जिन्होंने मुझे एयर इंडिया में चुनकर मेरा पहला ब्रेक दिया। समीर भाई और धनराज सर का आभारी हूं, जिन्होंने उस दौरान देखभाल और विश्वास के साथ मेरा मार्गदर्शन किया। मुझे भारत की जर्सी पहनने का अवसर देने के लिए हॉकी इंडिया का धन्यवाद। मुझ पर विश्वास करने वाले और इस अविश्वसनीय यात्रा में मेरे साथ चलने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।”
उत्तर प्रदेश में डीएसपी हैं ललित
वाराणसी के रहने वाले ओलंपियन ललित उपाध्याय इंटरनेशनल हॉकी में अपना लोहा मनवा चुके हैं. वह उत्तर प्रदेश में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर भी नियुक्त किए गए हैं. ललित को 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र देकर डीएसपी बनाया था. उसके पहले उन्होंने ओएसडी का ऑफर ठुकरा दिया था। जिस समय उन्होंने ओएसडी का पद अस्वीकार किया उसे वक्त उन्होंने यह कहा था कि मैं बीपीसीएल में मैनेजर के पद पर कार्य कर रहा हूं। जिसके बाद सीएम ने उन्हें डीएसपी बनाया।
ये भी पढ़े-
Neeraj Chopra ने लिया जर्मन खिलाड़ी से बदला, गोल्डन बॉय ने जीता पेरिस डायमंड लीग
ललित ने संन्यास की घोषणा एफआईएच प्रो लीग सीजन के समापन के तुरंत बाद की है। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला 15 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। ललित उपाध्याय 2020 टोक्यो ओलंपिक में बतौर फॉरवर्ड प्लेयर भारत को ब्रॉन्ज मेडल जिताने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2024 ओलंपिक में भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने में अहम भूमिका निभाई।





