Lucknow News: महानगर में सौतेला पिता बना हत्यारा; प्रापर्टी विवाद में बेटी का कत्ल

Lucknow News: लखनऊ में एक पिता ने अपनी सौतेली बेटी को मामूली बात पर मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी पिता ने बेटी को बेरहमी से चाकू से गोदकर मार डाला।

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में महानगर स्थित विज्ञानपुरी कॉलोनी में सोमवार की देर शाम सौतेले पिता ने बेटी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। बेटी के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ कर वार भी किए। बेटी की चीख सुनकर बचाने दौड़ी मां पर भी हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे पिता को पड़ोसियों ने दौड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। पिता के हाथों मारी गई सिमरन एमिटी से बीसीए कर रही थी। पिछले साल ही सिमरन की मां ने दूसरी शादी की थी।

एमिटी यूनिवर्सिटी में थी BCA की स्टूडेंट

सिमरन एमिटी यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस की छात्रा थीं। उनकी हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो सिमरन खून से लथपथ पड़ी थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिमरन को मृत घोषित कर दिया।

माँ की दूसरी शादी से नाराज थी सिमरन

सीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, सिमरन अपनी मां रेखा की दूसरी शादी से नाखुश थी। रेखा की शादी के बाद से ही विकास और सिमरन के बीच अनबन चली आ रही थी। सिमरन, विकास को अपने सौतेले पिता के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रही थी। कई बार दोनों के बीच झगड़ा हो चुका है।

ये भी पढ़े-

Lucknow News: लखनऊ में आर्मी के नाम पर गांजा की तस्करी, यूपी STF ने दबोचा

सूचना मिलते ही पीआरवी और महानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बेटी की मौत हो गयी और महिला का इलाज जारी है। जिस मकान में तीनों रहते थे, वो सिमरन के नाम पर था। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था. इसी विवाद को लेकर विकास पाण्डेय ने सौतेली बेटी सिमरन की हत्या कर दी और उसकी मां रेखा पर चाकू से हमला कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े-

छेड़छाड़ का विरोध विरोध करना पड़ा भारी… लड़की और उसके पिता की दबंगों ने की पिटाई

 

 

 

Back to top button