
Balrampur News: हॉस्पिटल में भर्ती में महिला से दरिंदगी, बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया रेप
Balrampur News: बलरामपुर जिले में हॉस्पिटल में भर्ती महिला को नर्सिंग स्टाफ ने इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया। इसके बाद महिला के साथ रेप कर दिया। महिला की तहरीर मुकदमा दर्ज हो गया है।
Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने गई महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. आरोप है कि अस्पताल कर्मी द्वारा महिला को बेहोशी को पहले इंजेक्शन लगाया गया, जब वह बेसुध हो गई तो उसके साथ घिनौनी हरकत की गई. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सीने में दर्द होने की वजह से अस्पताल में थी भर्ती
अस्पताल में भर्ती महिला ने आरोप लगाया है कि रात लगभग चार बजे अस्पताल के कर्मचारी योगेश पाण्डेय पुत्र नरसिंह पाण्डेय निवासी मध्यनगर भैंसहवा थाना पचपेड़वा ने 25/26 जुलाई की रात आईसीयू के बेड पर लेटी महिला को अस्पताल कर्मी योगेश पांडेय ने इलाज के बहाने बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ योगेश पांडेय ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
ये भी पढ़े-
Dimple Yadav के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामला, मौलाना साजिद के खिलाफ FIR दर्ज
होश आने पर महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। एसपी विकास कुमार ने बताया कि थाना पचपेड़वा क्षेत्र कि एक महिला ने 25 जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह विमला विक्रम अस्पताल पचपेड़वा दवा कराने गई थी। जहां डॉक्टर द्वारा अस्पताल में भर्ती कर दवा इलाज किया जा रहा था। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हो गया। आरोपी कर्मचारी भी गिरफ्तार हो गया है।
ये भी पढ़े-
UP News: बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़, 2 की मौत कई घायल




