UP News: बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़, 2 की मौत कई घायल

Barabanki Mandir Stampede: यूपी के बाराबंकी जिले में अवसानेश्वर मंदिर के मेन गेट पर बिजली का तार गिरने से भगदड़ मच गई। करंट की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 40 घायल बताए जा रहे हैं।

Barabanki Mandir Stampede: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सोमवार को हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट की चपेट में आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। सावन के तीसरे सोमवार को जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध अवसानेश्वर महादेव मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जलाभिषेक के दौरान अचानक करंट फैलने से भगदड़ की स्थिति बन गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हो गए हैं।

करंट की बात सुनकर मची भगदड़

अवसानेश्वर मंदिर अवसानेश्वर मंदिर में तड़के तीन बजे की घटना बताई जा रही है। सावन का सोमवार होने की वजह से भीड़ ज्यादा उमड़ी थी। बताया जा रहा है कि एक बंदर के बिजली के तार पर कूदने से तार टूट गया। बिजली का तार टूट कर मंदिर के मेन गेट पर गिर गया है। तार गिरने से टीन शेड और पाइप में करंट उतर आया है। दो लोग चपेट में आ गए और मौत हो गई। करीब 47 से ज्यादा लोग घायल है। बात फैल गई। करंट की बात सुनकर ही भगदड़ मच गई।

पांच-पांच लाख रुपए देगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को पांच- पांच लाख मुआवजा देने का ऐलान किया है। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल इलाज के बाद घर को रवाना हो गए। तो कुछ का उपचार चल रहा है। मौके पर कई बड़े अधिकारी मौजूद हैं। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त है। योगी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही मृतकों के परिजनों को 5 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

Ayodhya में ‘पीडीए महासम्मेलन’ में कुर्सी के लिए बवाल, आपस में भिड़े कार्यकर्ता

गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मनसा देवी मंदिर में ये भगदड़ करंट दौड़ने की अफवाह से चलते मची. मंदिर में सावन के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी. इस बीच करंट आने की अफवाह फैल गई. इस कारण लोग बचने के चक्कर में एक-दूसरे पर चढ़ने लगे.

 

 

Back to top button