
सुल्तानपुर में प्रेमिका के पिता ने की प्रेमी की हत्या, आधी रात दोस्तों संग पहुंचा था लड़की के घर
Sultanpur News: सुल्तानपुर में 16 साल के लड़के की हत्या कर दी गई। वह अपने दोस्त के साथ उसकी प्रेमिका के घर गया था। जहां लड़की के पिता ने चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
Sultanpur News: UP क़े सुल्तानपुर में रात क़े अँधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने गए 16 वर्ष क़े किशोर की चाकू से वार करके हत्या कर दी गई। हत्या क़े बाद लड़की घर से निकली और पुलिस को बताया की मेरे पापा ने मेरे बॉयफ्रेंड को मार दिया है। लड़की क़े बयान पर पुलिस एक्शन में आई और लड़की क़े पिता को अरेस्ट कर लिया गया।
युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है
ग्रामीणों के अनुसार, कुनाल का पलिया गोलपुर गांव की एक 20 वर्षीय युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। उसी से मिलने के लिए वह दोस्तों को लेकर पहुंचा था। नहर किनारे देर रात युवती भी पहुंची थी। अचानक पिता अपनी बेटी को खोजते हुए कुछ लोगों के साथ वहां पहुंच गया।
ये भी पढ़े-
Balrampur News: हॉस्पिटल में भर्ती में महिला से दरिंदगी, बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया रेप
दो दोस्तों को भी चाकू लगे…
मृतक किशोर क़े 2 दोस्त भी यहाँ घायल अवस्था में मिले। वह संजय निषाद व बाबू को लेकर लड़की क़े घर गया था। घर से कुछ दूरी पर बाइक खड़ी की और दोस्तों को वही छोड दिया। जब किशोर पकड़ा गया और चीख की आवाज़ सुनाई दी.. तो दोस्त उसे बचाने को घर में घुस गए। यहाँ उन पर भी हमला हो गया।
ये भी पढ़े-
Dimple Yadav के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामला, मौलाना साजिद के खिलाफ FIR दर्ज
प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि प्रकरण प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मृतक संजय के पिता की तहरीर पर पलिया गोलपुर निवासी घनश्याम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़े-
UP News: बाराबंकी के अवसानेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़, 2 की मौत कई घायल




