War 2 का पहला गाना Aavan Jaavan रिलीज, ऋतिक-कियारा की रोमांटिक केमिस्ट्री

War 2 Aavan Jaavan Song Release: कियारा आडवाणी के बर्थडे पर उनकी फिल्म ‘वॉर 2’ का गाना ‘आवां जावां’ रिलीज किया गया है। इस गाने में कियारा और ऋतिक ने अपनी केमिस्ट्री से स्क्रीन पर आग लगा दी है।

War 2 Aavan Jaavan Song Release: फिल्म वॉर-2 के मेकर्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज कर दिया है, जिसमें कियारा और ऋतिक की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। 4 मिनट के गाने में ऋतिक और कियारा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के डांस स्टेप्स को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, कियारा का गोल्डन लुक भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन का रोमांस

‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन’ के हिट गाने ‘केसरिया’ की टीम ने इस गाने को अपने सुरों से सजाया है। आवाज निकिता गांधी और अरिजीत सिंह की है। वहीं संगीत प्रीतम का है और गीतकार अभिजीत भट्टाचार्य हैं। यह एक रोमांटिक गाना है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यूट्यूब पर रिलीज होने के सिर्फ एक घंटे के भीतर 284,855 बार देखा जा चुका है।

14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

गाने को यूट्यूब पर पोस्ट कर डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है, “‘आवां जावां’ के प्यार और म्यूजिक को महसूस करें, बीट्स पर झूमें, क्योंकि आज हमारी फेवरेट कियारा आडवाणी का बर्थडे है। गाना अब रिलीज हो चुका है। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगू और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने को पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “एक समय कबीर के पास उम्मीद, खुशी और प्यार था। ‘आवां जावां’ सॉन्ग रिलीज हो गया है। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगू और तमिल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”

ये भी पढ़े-

‘Param Sundari’ का पहला गाना रिलीज, जाने कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘वॉर-2’ डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। निर्माताओं ने इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल को हिंदी और तेलुगू में उत्तरी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कुवैत के डॉल्बी सिनेमा केंद्रों के साथ ही दुनिया भर में रिलीज करने की योजना बनाई है। ‘वॉर 2’ 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ ‘आरआरआर’ अभिनेता जूनियर एनटीआर बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।

ये भी पढ़े-

‘Son Of Sardaar 2’ और ‘Dhadak 2’ की टक्कर, बॉक्स ऑफिस पर कौन मरेगा बाजी

 

Back to top button