‘Param Sundari’ का पहला गाना रिलीज, जाने कब सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Param Sundari Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऑफिशियली ऐलान कर दिया है।

Param Sundari Release Date: फिल्म ‘परम सुंदरी’ के मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर बताया कि यह फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जाह्नवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसमें फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया गया है। फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी, चलिए आपको बताते हैं।

सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म परम सुंदरी

पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक शर्ट, जींस और कंधे पर बैग के साथ हैंडसम लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं जाह्नवी कपूर एक पारंपरिक साड़ी में क्लासिकल डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। मोशन पोस्टर में दोनों कलाकार एक-दूसरे के रास्ते से गुजरते हुए नजर आते हैं, जिससे यह एक क्रॉस-कल्चरल (दो अलग संस्कृतियों के बीच) प्रेम कहानी लगती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इसके साथ यह भी बताया गया कि फिल्म का पहला गाना ‘परदेसीया’ बुधवार को रिलीज हो गया है। वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, “दिनेश विजान लेकर आ रहे हैं इस साल की सबसे अच्छी लव स्टोरी ‘परम सुंदरी। 29 अगस्त को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज की जाएगी।” वहीं, मोशन पोस्टर के अंत में लिखा है, “फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 29 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।”

दक्षिण भारतीय लड़की को लव स्टोरी है फिल्म

फिल्म ‘परम सुंदरी’ एक उत्तर भारतीय लड़के (जिसका किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा निभा रहे हैं) और एक दक्षिण भारतीय लड़की (जिसकी भूमिका जाह्नवी कपूर अदा कर रही हैं) की लव स्टोरी पर केंद्रित है। इस तरह यह एक उत्तर भारतीय और एक साउथ इंडियन लड़की के बीच की प्रेम कहानी है। फिल्म की शूटिंग केरल में हुई है।केरल के खूबसूरत बैकवॉटर (झीलों और नहरों) बैकग्राउंड, रोमांस, हंसी-मजाक, हलचल और कई सारे ट्विस्ट फिल्म में देखने को मिलेंगे।

ये भी पढ़े-

बेटिंग ऐप्स प्रमोशन का मामला, ED के सामने पेश हुए अभिनेता प्रकाश राज

मैडॉक फिल्म्स मेकर्स ने वैराइटी को बताया था, “यह फिल्म मणिरत्नम सर की ‘साथिया’ (तमिल ड्रामा-रोमांस फिल्म ‘अलाई पयूथे’ की हिंदी रीमेक) जैसी फिल्मों की तरह है।”

ये भी पढ़े-

Sara Ali Khan पॉलिटिशियन के बेटे को कर रहीं डेट? गुरुद्वारे Video हुआ Viral

दिनेश विजान ने बताया, “फिल्म में जाह्नवी कपूर एक दक्षिण भारतीय लड़की और सिद्धार्थ एक दिल्ली के लड़के का किरदार निभा रहे हैं। इन दोनों किरदारों का मिलाप दर्शकों को काफी अच्छा लगेगा। फिल्म की कहानी दक्षिण भारतीय ‘सुंदरी’ और दिल्ली के ‘परम’ के रूप में एक खूबसूरत कहानी का वादा करती है।”

ये भी पढ़े-

एक फ्रेम में दो ब्यूटी…, Ananya Panday करने पहुंची ताजमहल का दीदार

 

Back to top button