
Border-2 की शूटिंग के बीच लहलहाते खेत में दिखे वरुण धवन, लिखा सिर्फ एक शब्द ‘पंजाब’
Border-2: वरुण धवन आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2′ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेता ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह पंजाब के लहलहाते खेतों में समय बिताते नजर आए।
Border-2: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो लहलहाते खेतों के बीच खड़े होकर गांव की खूबसूरती निहार रहे हैं। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने वरुण ने अपने दिल की बात महज एक शब्द में बयां की और वो है ‘पंजाब। अभिनेता इन दिनों आगामी फिल्म ‘बॉर्डर-2’ की शूटिंग में बिजी हैं। लेकिन फैंस को अपडेट देने के लिए वह अक्सर इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।
वरुण कैजुअल आउटफिट में आ रहे नजर
कुछ दिन पहले ही अभिनेता ने नया अपडेट साझा करते हुए बताया था कि दिलजीत दोसांझ ने फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। दरअसल, अभिनेता ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ एक-दूसरे को गले लगाते हुए और लड्डू बांटते नजर आ रहे थे। वीडियो में दिलजीत फॉर्मल कपड़ों में दिख रहे थे, जबकि वरुण कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे थे।
View this post on Instagram
वरुण हमारे देश के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं, लेकिन उनमें कई खास बातें हैं, वह अच्छे दिल के और सादगी से भरे इंसान हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है ।अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर-2’ के निर्देशक अनुराग सिंह हैं, और इसका निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले ही हो रहा है। फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





