
‘War 2’ के सक्सेज से खुश हुए Hrithik-NTR, सोशल मीडिया पर फैंस का जताया आभार
Actors On War 2 Success: ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर धालीवाल के रूप में वापसी की है। जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
Actors On War 2 Success: 14 अगस्त को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर मोस्ट अवेटेड वॉर 2 रिलीज हो चुकी है। पहले दिन ही फिल्म ने 50 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस पर इसकी कमाई से काफी उम्मीद थी जो कि सही साबित हुई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ दो दिनों में ही सेंचुरी पार कर ली है।
वॉर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 ने पहले दिन 51.5 करोड़ रुपये के साथ जबरदस्त ओपनिंग की। फिल्म ने हिंदी में 29 करोड़, तेलुगु में 22.25 करोड़ और तमिल में 0.29 करोड़ की कमाई की। साफतौर पर तेलुगु में जूनियर एनटीआर की फैन फॉलोइंग का फायदा मिला है। वहीं अब दूसरे दिन यानि स्वतंत्रता दिवस पर भी फैंस ने दोनों स्टार्स को शानदार तोहफा दिया है। दूसरे दिन फिल्म ने अब तक 51.33 करोड़ करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का दो दिनों का कलेक्शन 102. 83 करोड़ रुपये हो गया है।
View this post on Instagram
शनिवार को ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘वॉर 2’ में अपने किरदार की तारीफ की। उन्होंने लिखा ‘कबीर की दुनिया में भले ही लड़ाइयां जीत ली जाएं, लेकिन जंग जारी रहती है। 2019 के इस किरदार ने एक अभिनेता के तौर पर मेरा उत्साह बढ़ा दिया। सिनेमाघरों में आप सभी का उत्साह और जश्न को देखकर मैं खुश हुआ। कबीर मेरे सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन किरदारों में से एक हैं। ‘वॉर 2′ और कबीर के लिए आपके प्यार के लिए धन्यवाद।’





