Reel बनाने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान…लड़के का सिर हुआ धड़ से अलग

Agra Reel Accident: यूपी के आगरा से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। रील बनाने के चक्कर में एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी है। लड़के की उम्र महज 20 साल थी। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़का हंसते-खेलते समय अचानक मौत के आगोश में समा गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मंडी स्थित जौहरी प्लाजा का बताया जा रहा है।

कैसे हुई युवक की मौत
इस दौरान युवक स्लो मोशन में डांस करके रील बना रहा था। इस दौरान उसने जाल को उठाया। लोहे की जाल उठाते ही उसका पैर फिसल जाता है और उसकी गर्दन जाल में फंसकर अलग हो जाती है। उसकी गर्दन और शरीर अलग-अलग होकर तीसरी मंजिल से चौथी मंजिल पर गिर जाता है। इस दौरान उसके साथियों ने उसे बचाने की भी कोशिश की थी।

ताजगंज पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम आसिफ पुत्र सलीम है। उसकी उम्र 18 से 20 साल के बीच थी। युवक जौहरी प्लाजा में चांदी की पायल की ढलाई का कार्य करता था। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक जाल से नीचे गिरते हुए दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें…

Back to top button