अवसाद से जूझ रहे युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, फरिश्तों ने बचाई जान

Noida Suicide Attempt: नोएडा के सेक्टर-74 में स्थित सुपरटेक केप टाउन सोसाइटी में रविवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की दुखद घटना सामने आई। अवसाद से जूझ रहे इस युवक ने सोसाइटी के टावर-8 की 12वीं मंज़िल से कूदकर जान देने की कोशिश की, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, टावर के निवासियों ने तत्परता को दिखाते हुए युवक की जान बचा ली है।

जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केप टाउन सोसाइटी में सोमवार सुबह करीब दस बजे के आसपास एक 21 वर्षीय युवक 12वीं मंजिल से लटक गया। वह सोसाइटी केप केसल-1 टॉवर की बारह वीं मंजिल से कूद कर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढ़ें…

UP Police को दीपावली गिफ्ट… वर्दी भत्ते में 70% बढ़ोतरी के साथ कई बड़ी घोषणाएं

यह भी पढ़ें…

Reel बनाने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान…लड़के का सिर हुआ धड़ से अलग

सोसाइटी निवासी नवीन दुबे के मुताबिक, युवक सोसाइटी में किराए के मकान में रहता है. उसकी कुछ दिन पहले नौकरी चली गई थी. जिसको लेकर डिप्रेशन में चला गया था. बताया जा रहा हैं कि वह डिप्रेशन के चलते ही वह बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान देने जा रहा था. इस बीच, समझदारी दिखाते हुए सोसाइटी के कुछ लोगों ने युवक को पीछे से पकड़कर उसे सुर‍क्षित बचा लिया।

यह भी पढ़ें…

Mutation के नाम पर अब नहीं देने होंगे भारी रकम, जानें लखनऊ नगर निगम की नई दरें

Back to top button