
कैंसर पीड़ित पत्नी की हत्या कर कारोबारी ने खुद को भी मारी गोली…
UP News: रामपुर जिले के शाहबाद इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बर्तन कारोबारी सुनील रस्तोगी ने कथित तौर पर अपनी कैंसर पीड़ित पत्नी नेहा रस्तोगी की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक शाहबाद के बजरंग चौक निवासी 40 वर्षीय सुनील रस्तोगी ने गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे अपनी लाइसेंसी राइफल से पत्नी नेहा रस्तोगी को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली से उड़ा लिया।
गोली चलने की आवाज सुनकर घर की छत पर पहुंची बेटी ने दोनों को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। इसके बाद परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
कैंसर से पीड़ित थी पत्नी
पुलिस के अनुसार मृतका नेहा लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थी। वहीं, पति सुनील मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहा था।
Somendra Meena ने बताया किशुरुआती जांच में मामला घरेलू तनाव और मानसिक अवसाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
दंपति के दो बच्चे हैं। बेटा पीयूष 22 वर्ष का है, जबकि बेटी क्रति 19 साल की बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार सामान्य रूप से रह रहा था, लेकिन पत्नी की बीमारी और मानसिक तनाव के कारण घर में परेशानियां चल रही थीं।
यह भी पढ़ें…
लखनऊ में शिया धर्मगुरुओं का बड़ा ऐलान, हुसैनाबाद ट्रस्ट के खिलाफ आंदोलन की धमकी
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और Anurag Singh मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस को घटनास्थल से लाइसेंसी राइफल बरामद हुई है। वहीं मृतक के हाथ में लोहे की एक रॉड फंसी मिलने की भी जानकारी सामने आई है, जिसके चलते पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें…
UP News: सास की चिता सजा रहे दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, अभी तक नहीं मिली बॉडी
जांच जारी
फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि फोरेंसिक जांच और परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
यह भी पढ़ें…





