Alpha Teaser: उदय चोपड़ा ने लिखी है’Alpha’ की कहानी? फिल्म पर लगा कॉपी करने का आरोप

Alpha Teaser: Alia Bhatt की फिल्म Alpha का टीजर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। फिल्म की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है, जिसे देख नेटिजंस इसे पहले ही डिजास्टर बता रहे हैं।

Alpha Teaser: यशराज फिल्म्स (YRF) की मोस्ट अवेटेड स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘ऐल्फा‘ (Alpha) का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शरवरी वाघ और बॉबी देओल (Bobby Deol) मुख्य भूमिकाओं में हैं। लेकिन, इस दमदार एक्शन से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक नाम ने सबका ध्यान खींचा है, और वो नाम है उदय चोपड़ा (Uday Chopra) का। दरअसल, फिल्म की कहानी का क्रेडिट उदय चोपड़ा को दिया गया है, जिसे देखने के बाद नेटिजंस हैरान-परेशान हैं और इंटरनेट पर फिल्म को लेकर ट्रोलिंग शुरू हो गई है।

उदय चोपड़ा का नाम देख शॉक्ड हुए नेटिजंस

टीजर में जैसे ही ‘स्टोरी बाय उदय चोपड़ा’ (Story by Uday Chopra) फ्लैश हुआ, वैसे ही सोशल मीडिया पर मीम्स और रिएक्शंस की बाढ़ आ गई। कई लोग इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि YRF की इतनी बड़ी स्पाई-यूनिवर्स फिल्म की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है।

एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “क्या सच में इस फिल्म की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है?” वहीं, दूसरे यूजर ने अपनी निराशा जाहिर करते हुए लिखा, “स्टोरी बाय उदय चोपड़ा… मुझे तो यह मूवी अभी से ही महा-डिजास्टर लग रही है।”

ये भी पढ़े- Alpha Teaser: आलिया भट्ट के एक्शन ने उड़ाए फैंस के होश; खौफनाक रोल में दिखे बॉबी देओल

हॉलीवुड फिल्म की कॉपी होने का आरोप

फिल्म ‘ऐल्फा’ के टीजर रिलीज के बाद से ही इस पर कहानी चोरी करने (Plagiarism) के भी गंभीर आरोप लग रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि ‘ऐल्फा’ की कहानी और कुछ खास सीन्स 36 साल पहले (1990 में) आई मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘ला फेम निकिता’ (La Femme Nikita) से हूबहू कॉपी किए गए हैं।

यूज़र्स का कहना है कि टीजर के एक सीन में बॉबी देओल, आलिया भट्ट को उनके 18वें जन्मदिन पर एक रेस्टोरेंट में ले जाते हैं और वहां उन्हें एक तोहफा सौंपते हुए उनके मिशन के बारे में बताते हैं। यह सीन कथित तौर पर ‘ला फेम निकिता’ के उस सीन से मिलता-जुलता है जहां ‘ट्रेन ब्लू’ मुख्य किरदार को मिशन सौंपता है।

ये भी पढ़े- Main Vaapas Aaunga Review: बंटवारे के दर्द में लिपटी प्रेम कहानी, Diljit पर भारी पड़े नसीरुद्दीन

सपोर्ट में भी उतरे कुछ फैंस

हालांकि, जहां एक तरफ उदय चोपड़ा को ट्रोल किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ फैंस उनके सपोर्ट में भी आगे आए हैं। कई लोगों का मानना है कि बतौर राइटर उदय चोपड़ा की इंडस्ट्री में वापसी का स्वागत किया जाना चाहिए और फिल्म रिलीज होने से पहले किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए।

ये भी पढ़े- ईशा रेखी ने कंफर्म की बादशाह के साथ शादी, रैपर की गोद में बैठे दिखीं एक्ट्रेस

कब रिलीज होगी ‘ऐल्फा’?

आलिया भट्ट, बॉबी देओल और शरवरी वाघ स्टारर यह स्पाई थ्रिलर फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब देखना यह होगा कि क्या उदय चोपड़ा की यह कहानी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती है या फिर ट्रोल्स के दावे सच साबित होते हैं।

ये भी पढ़े- Welcome To The Jungle का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार का एक्शन-कॉमेडी सब पर भारी

Back to top button