अमरावती कांड से सनसनी, 350 अश्लील वीडियो, 180 पीड़ित—पुलिस जांच में बड़े खुलासे

Amravati Video Scandal: पुलिस ने 180 से अधिक नाबालिग लड़कियों के कथित यौन शोषण और उनके 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी मोहम्मद अयाज उर्फ तनवीर को गिरफ्तार किया है.

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 180 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के आरोपी अयान तनवीर के घर पर बुलडोजर कार्रवाई हुई। परतवाड़ा शहर में उसके घर के अवैध हिस्सों, विशेषकर पहली मंजिल तक जाने वाली लोहे की सीढ़ी को अचलपुर नगर परिषद ने ध्वस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, परतवाड़ा शहर में आरोपी के एक मंजिला घर के बाहर बनी लोहे की सीढ़ी को जेसीबी से गिराया गया। यह सीढ़ी अवैध रूप से बनाई गई थी, जिससे पहली मंजिल तक पहुंचा जाता था।

क्या है पूरा मामला?

अचलपुर नगर परिषद की टीम ने यह कार्रवाई की। इस दौरान बीजेपी विधायक प्रवीण तायड़े भी मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि नगर परिषद ने पहले ही आरोपी के परिवार को अतिक्रमण को लेकर नोटिस जारी किया था। इसके बाद प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया।

विश्वास जीतकर करता था शोषण, फिर ब्लैकमेल

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी लड़कियों से दोस्ती करता था, उनका विश्वास जीतता था और फिर उन्हें रिश्तों में फंसाकर उनका शोषण करता था. इसके बाद वह उनकी सहमति के बिना वीडियो रिकॉर्ड करता और उन्हीं वीडियो का इस्तेमाल उन्हें धमकाने और ब्लैकमेल करने के लिए करता था.

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 294, पॉक्सो एक्ट (POCSO) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसमें से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं. फोरेंसिक टीम डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने में जुटी हुई है, जिससे मामले के और भी पहलुओं का खुलासा हो सकता है. मुख्य आरोपी को 21 अप्रैल 2026 तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

आरोपी रह चुका है AIMIM का सदस्य?

इस मामले ने राजनीतिक मोड़ भी ले लिया है. कुछ नेताओं ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी का संबंध ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से रहा है, जिसका नेतृत्व असदुद्दीन ओवैसी करते हैं. हालांकि, पार्टी के स्थानीय प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि आरोपी का वर्तमान में पार्टी से कोई संबंध नहीं है, भले ही अतीत में उसका जुड़ाव रहा हो.

घटना के बाद अमरावती के परातवाड़ा और अचलपुर क्षेत्रों में भारी आक्रोश देखने को मिला है. स्थानीय संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किए हैं. कुछ संगठनों ने बंद का आह्वान भी किया है, जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. पुलिस ने अतिरिक्त बल तैनात किया है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित किया गया है.

पीड़ितों के लिए विशेष सहायता व्यवस्था

पुलिस ने पीड़ितों की पहचान और सहायता के लिए विशेष तंत्र स्थापित किया है, जिसमें महिला अधिकारियों को तैनात किया गया है. अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पीड़ितों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और किसी भी तरह की जानकारी सार्वजनिक करना कानूनन अपराध होगा.

साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि यदि उनके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी या सबूत है, तो वे आगे आकर जांच में सहयोग करें. दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब मामले की जांच और तेज हो गई है.

पुलिस हिरासत के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस अपराध का दायरा कितना बड़ा है और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं.

Back to top button