
लखनऊ में आउटसोर्स कर्मचारियों का आक्रोश… दिवाली से पहले भुगतान की मांग
Lucknow News: राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन न मिलने पर गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा। नाराज कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण आउटसोर्स कंपनी न तो वेतन दे रही है और न ही पीएफ की राशि जमा की जा रही है।
वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का प्रदर्शन
कर्मचारियों ने आयुर्वेद निदेशालय को भेजे पत्र में दिवाली से पहले वेतन और पीएफ भुगतान की मांग की है। उनका कहना है कि चार साल से आउटसोर्स कंपनी के जरिए काम कर रहे हैं, लेकिन अब चार माह से वेतन नहीं मिल रहा। इस वजह से परिवार का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और मकान का किराया तक चुकाना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारी कर्ज में डूब चुके हैं।
यह भी पढ़ें…
कुशीनगर में बड़ा प्रशासनिक एक्शन, सिधुआं चौकी के सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
क्यों फूटा कर्मचारयों का गुस्सा
- चार माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों में आक्रोश।
- आठ माह का पीएफ बकाया।
- छुट्टी और वेतन कटौती को लेकर नाराजगी।
- दिवाली से पहले भुगतान की मांग।
- प्रशासन ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें…
Lucknow News: गेम बना हार्टअटैक की वजह? इंदिरानगर में 13 साल के बच्चे की मौत
कॉलेज ने दिया आश्वासन
इस पर कॉलेज के प्राचार्य दिनेश कुमार मौर्य ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी देती है। कॉलेज से सिर्फ उपस्थिति और अनुपस्थिति का ब्यौरा निदेशालय को भेजा जाता है। उम्मीद है दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।”
यह मामला राज्य में आउटसोर्सिंग व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही पर बड़े सवाल खड़े करता है। यदि समय रहते वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें…





