
Lucknow News: गेम बना हार्टअटैक की वजह? इंदिरानगर में 13 साल के बच्चे की मौत
Pubg Game And Death News: मोबाइल बच्चों के लिए बड़ा खतरा है, लखनऊ में 13 साल के बच्चे की मोबाइल फोन में गेम खेलते वक्त हुई मौत. यह बच्चा कई-कई घंटे तक गेम खेलते रहता था.
Pubg Game And Death News: यूपी के लखनऊ में इंदिरानगर परमेश्वर एंक्लेव कॉलोनी शिवाजीपुरम में 13 वर्षीय विवेक कश्यप की बुधवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दो दिन से उसे बुखार आ रहा था। मौत से पूर्व वह चारपाई पर लेटे हुए मल्टीमीडिया मोबाइल चला रहा था। विवेक की मौत किन कारणों से हुई है? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि होगी। हालांकि उसकी बहन का कहना है कि भाई फ्री-फायर गेम का लती था। पुलिस ने गेम की जानकारी से इंकार किया है। पुलिस टीम उसके मोबाइल कि हिस्ट्री खंगाल रही है।
13 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक
लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में रहने वाला 13 साल के विवेक को पिछले काफी समय से फ्री फायर गेम खेल रहा था, वह घंटों ऐसा करता रहता था. उसकी बहन के मुताबिक अगर उसे गेम खेलने से रोका जाए तो भड़क जाता था, चीजें फेंकने लगता था. बुधवार को वह काफी देर से गेम खेल रहा था. गेम खेलते-खेलते ही वह बेसुध हो गया, जब घर वालों के जगाने पर भी वह नहीं जगा तो उसे डॉक्टरों के पास ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने हार्ट अटैक का संदेह जताया है.
ये भी पढ़े-
परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। समझाने के बाद वह तैयार हुए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की पुष्टि होगी। भाई की कैसे मौत हुई है? इसकी जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़े-
दिवाली से पहले ही AQI 300 के पार, गाजियाबाद और नोएडा में बुरा हाल
ACP ने बताया कि घरवालों ने किसी भी आरोप से इंकार किया है। छात्र के मोबाइल की हिस्ट्री चेक की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। छात्र के पिता की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसका एक बड़ा भाई वह मुंशी पुलिया पर किराए पर रहता है।
ये भी पढ़े-





