सगाई से शादी के बीच न करें ये गलतियां, हो सकती है समस्या

Engagement Ceremony

इस समय शादी-विवाह का मौसम चल रहा है। शादी का बंधन जितना मजबूत होता है, शादी के शुरूआती दिन उतने ही नाजुक होते हैं। रिश्ता तय होने के बाद से शादी होने तक कई सारी रस्में होती हैं। उसमें सबसे पहली रस्म होती है सगाई।

सगाई से शादी के बीच के दौर को गोल्डन टाइम माना जाता है। यह वही समय होता है जब लड़का और लड़की को एक दूसरे को समझने का मौका मिलता है। सगाई के बाद अगर आप भी शादी के इंतजार में हैं, तो थोड़ा सतर्क रहिए। कुछ ऐसी गलतियां हैं, जिन्हें करने से बचें।

हुकुम चलाना 

अक्सर होता है कि सगाई के बाद से ही लड़के अपनी मंगेतर पर हुक्म चलाने लगते हैं, पर उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अभी सिर्फ सगाई हुई है।

लड़की को ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा कि अभी से लड़का उन पर हुक्म चलाए। लड़कियां सोचने लगती हैं कि अगर आप अभी से उन पर हुकुम चला रहे हैं तो शादी के बाद उनके मन को नहीं समझेंगे। 

ज्यादा मिलना जुलना 

सगाई के बाद लड़का और लड़की मिलना जुलना शुरू कर देते हैं, लेकिन ज्यादा मिलना जुलना सही नहीं होता। ज्यादा मिलने जुलने से हो सकता है कि आप या वह एक दूसरे से कुछ ऐसी बात कह जाएं या कर जाएं जो आपका रिश्ता खत्म कर दे। 

फ्लर्ट करना  

अक्सर लड़के फ्लर्टिंग करते हैं। सगाई के बाद भी उनकी ये आदत नहीं जाती लेकिन आपकी मंगेतर को दूसरी लड़कियों से आपका फ्लर्ट करना बुरा लग सकता है।

मंगेतर को दें सम्मान 

हर लड़की अपने लाइफ पार्टनर से सम्मान की उम्मीद रखती है। सगाई के बाद आपकी मंगेतर को ऐसा न लगे कि आप उनका सम्मान नहीं करते, नहीं तो हो सकता है कि बात शादी तक न पहुंचे।

Back to top button