
23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान, समर्थकों और सुरक्षा के बीच पहुंचे घर
Azam Khan News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान 23 महीने बाद जेल से बाहर आए। रामपुर के पूर्व सांसद और विधायक रहे आजम खान को मंगलवार को सुबह 7 बजे रिहाई मिलनी थी, लेकिन जमानती बॉन्ड न भरने के कारण उनका जेल से बाहर आने का समय दोपहर 12 बजे तय किया गया।
उनके साथियों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, लेकिन जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
रिहाई के दृश्य
आजम खान जेल से गाड़ी में बाहर निकले, आंखों पर काला चश्मा लगाए हुए कार की फ्रंट सीट पर बैठे नजर आए। उन्हें रिसीव करने उनके बड़े बेटे अदीब और छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम खान के साथ मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
सुरक्षा और प्रशासनिक इंतजाम
सीतापुर जेल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। पुलिस बल की तैनाती के साथ ही ड्रोन से इलाके की निगरानी भी की जा रही थी। पुलिस की गाड़ियां और समर्थकों का काफिला आजम खान के रामपुर स्थित घर तक उनके साथ चला।
यह भी पढ़ें…
UP के Aligarh में भीषण Road Accident, 4 लोग जिंदा जले
रिहाई में देरी का कारण
जमानत मिलने के बाद जुर्माना जमा न होने के कारण उनकी रिहाई सुबह 7 बजे नहीं हो सकी। कोर्ट में बॉन्ड जमा होने के बाद ही रिहाई संभव हुई। रिहाई के दौरान समर्थकों की 15 गाड़ियों का ट्रैफिक पुलिस ने चालान भी किया।
यह भी पढ़ें…
Varanasi में नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब
राजनीतिक कयास
आजम खान की रिहाई के बाद राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वे समाजवादी पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें…





