भांजे की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते मामा ने कराई हत्या, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के नगराम थाना क्षेत्र के छतौनी गांव में मजदूर रामफेर की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। भांजे की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते कथित मामा ने अपने साथी के साथ मिलकर रामफेर की हत्या कर दी।

पुलिस ने पत्नी, कथित मामा और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में प्रयोग किया गया गमछा और बाइक बरामद हो गई है।

वारदात का खुलासा
18 सितंबर की शाम घर से निकले रामफेर का शव अगले दिन इंदिरा नहर के पास नाले में मिला था। गले पर कसाव के निशान और मोबाइल-चप्पल गायब होने से हत्या की आशंका गहराई। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण डूबना आया, जिससे मामला और पेचीदा हो गया। पुलिस ने सर्विलांस और कॉल डिटेल्स की मदद से आरोपी तक पहुँच बनाई।

प्यार, शराब और हत्या की साजिश
पुलिस ने पत्नी मीरा, कथित मामा बसंतलाल (रायबरेली) और उसके साथी केतार (उन्नाव) को गिरफ्तार किया। बसंतलाल ने पूछताछ में बताया कि वह अक्सर मीरा से मिलने उसके घर आता-जाता था और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। रामफेर शराब का आदी था और पत्नी से मारपीट करता था। इसी से तंग आकर मीरा और बसंतलाल ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

18 सितंबर की रात बसंतलाल और उसके साथी ने रामफेर को शराब पिलाई। नशे में धुत होने पर गमछे से गला कसकर बेहोश किया और नाले में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मोबाइल लेकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: लखनऊ के पॉश इलाके में घुसा तेंदुआ, लोगों ने दहशत में गुजारी रात

मीरा और बसंतलाल की योजना

प्लान-ए: रामफेर को शराब पिलाकर बेहोश कर नाले में डुबोकर मौत को हादसा दिखाना।

प्लान-बी: जमीन विवाद का हवाला देकर हत्या का आरोप गांव के विपक्षियों पर डालना।

हालाँकि, पुलिस की तफ्तीश और सर्विलांस ने आरोपियों का पूरा खेल बिगाड़ दिया।

यह भी पढ़ें…

Azam Khan की रिहाई से पहले सीतापुर में धारा 144, समर्थकों ने जेल रोड किया जाम

परिवार पर संकट
रामफेर के दो मासूम बच्चे – प्रियंका (13) और प्रिंस (11) – अब बेसहारा हो गए हैं। मां मीरा जेल चली गई है। समाजसेवी सुभाष गुप्ता ने दोनों बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें…

गोरखपुर में सीएम योगी ने Next Gen GST रिफॉर्म पर किया संवाद, स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

Back to top button