‘बाबाजी मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो’, रामदेव को कंगना का तीखा पलटवार

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: बाबा रामदेव के 'गटर छाप' बयान पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- मेरे चरित्र पर ज्ञान देने से पहले अपने मेडिकल दावों का हिसाब दें

New Delhi: कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बाबा रामदेव के ‘गटर छाप’ बयान पर कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए पलटवार किया है। कंगना ने बाबा रामदेव को उनकी जवानी और बेडरूम को लेकर टिप्पणी करने से बचने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने अपने चरित्र पर सवाल उठाए जाने पर भी कड़ा जवाब दिया।

बाबा रामदेव के बयान पर भड़कीं कंगना
कंगना रनौत ने बाबा रामदेव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें उनकी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने नहीं देखने चाहिए। कंगना ने अपने पोस्ट में अफवाहों और गॉसिप के आधार पर किसी के बारे में राय बनाने पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने अपने जवाब में बाबा रामदेव के मेडिकल दावों से जुड़े पुराने विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कभी ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट से फटकार नहीं मिली। कंगना ने यह भी कहा कि उनकी बात तथ्यों पर आधारित है, न कि गॉसिप पर।

‘गटर जेनरेशन’ टिप्पणी से मचा था बवाल
विवाद की शुरुआत कंगना रनौत की एक इंस्टाग्राम स्टोरी से हुई थी। जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के बाद कंगना ने युवा पीढ़ी, खासकर Gen Z के लिए ‘गटर जेनरेशन’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

कंगना के इस बयान पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक प्रतिक्रिया देखने को मिली। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने भी उनकी टिप्पणी की आलोचना की। हालांकि, कंगना ने अपने बयान के लिए माफी मांगने के बजाय उसका बचाव किया।

यह भी पढ़ें…

‘मोदी सरकार बैकफुट पर, और आक्रामक हों’, CWC में राहुल गांधी का बड़ा दावा

बाबा रामदेव ने कंगना की योग्यता पर उठाए सवाल
कंगना के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बाबा रामदेव ने उन्हें ‘गटर छाप’ कहा था। उन्होंने कंगना की क्वालिफिकेशन पर भी सवाल उठाए थे। बाबा रामदेव की इस टिप्पणी के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर लंबा जवाब दिया।

कंगना ने अपने पलटवार में बाबा रामदेव को उनके चरित्र पर ज्ञान न देने की नसीहत दी और कहा कि उनका चरित्र उनसे बेहतर है।

यह भी पढ़ें…

एथेनॉल ने छीनी मिठाई की मिठास, पहली बार चीनी 60 के पार

सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस
कंगना रनौत के जवाब के बाद यह विवाद सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में आ गया है। दोनों के बयानों को लेकर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब देखना होगा कि बाबा रामदेव की ओर से कंगना के इस पलटवार पर कोई अगली प्रतिक्रिया आती है या नहीं।

यह भी पढ़ें…

दिल्ली के उप-राज्यपाल ने की ब्रिक्स तैयारियों की समीक्षा

Back to top button