
गो तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में कुख्यात तस्कर अजय पत्थरकट्टा घायल
Ballia News: बलिया जिले में गो तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बुधवार देर रात बड़ी सफलता मिली। नरही थाना क्षेत्र में पुलिस और गो तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात तस्कर अजय पत्थरकट्टा गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस और गो तस्करी से संबंधित अन्य सामान बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई:
अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर ने बताया कि जनपद में गो तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नरही थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त अजय पत्थरकट्टा नसीरपुर मठ नहर किनारे पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर मौजूद है और गो तस्करी की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की।
फायरिंग के बाद मुठभेड़:
पुलिस को अपने पास आता देख अजय पत्थरकट्टा ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली अजय के दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मौके से अवैध हथियार बरामद:
पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध तमंचा, कारतूस और गो तस्करी में प्रयुक्त सामान बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि अजय पत्थरकट्टा के खिलाफ कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था।
यह भी पढ़ें…
UP ATS ने कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. आरिफ को उठाया, कानपुर मेडिकल कॉलेज में कर रहा था पढ़ाई
पूर्व में भी हुई थी मुठभेड़:
इससे पहले रविवार देर रात मनीयर थाना क्षेत्र के घोघाचट्टी-बड़ागांव मार्ग पर चेकिंग अभियान के दौरान एक अन्य मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घटना तब हुई जब तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन आरोपी ने भागने की कोशिश की और पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कुल्हाड़ी से एक युवक की हत्या करने की बात स्वीकार की थी।
यह भी पढ़ें…
UP ATS ने कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. आरिफ को उठाया, कानपुर मेडिकल कॉलेज में कर रहा था पढ़ाई
लगातार अभियान से अपराधियों में हड़कंप:
एएसपी कृपा शंकर ने कहा कि बलिया पुलिस अपराध और गो तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज कर चुकी है। लगातार हो रही कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने साफ किया है कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जिले में कानून-व्यवस्था सख्ती से लागू की जाएगी।
यह भी पढ़ें…





